BCA / B.Tech 10 min read

What is Database in Hindi | डेटाबेस क्या है?

Database in Hindi :

Database, डेटा का एक संगठित समूह होता है जिसे व्यवस्थित (organize) रूप से स्टोर किया जाता है। डेटाबेस में डेटा को अच्छे ढंग से स्टोर किया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से एक्सेस, मैनेज और अपडेट किया जा सके।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “डेटाबेस, डेटा का एक संगठित संग्रह (collection) है जिसमें यूजर डेटा को आसानी से insert, delete और update कर सकता है।”

डेटाबेस में डेटा को table में स्टोर किया जाता है। एक डेटाबेस में एक या अधिक tables हो सकते हैं।

उदाहरण के लिए, एक लाइब्रेरी में बहुत सारी किताबें (books) स्टोर रहती हैं। अर्थात् लाइब्रेरी बहुत सारी किताबों का एक संग्रह (collection) है। यहाँ पर लाइब्रेरी एक डेटाबेस है और किताबें डेटा हैं।

Database को मैनेज करने के लिए DBMS (डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम) का इस्तेमाल किया जाता है।

डेटाबेस में यूजर क्या-क्या कर सकता है?

  • यूजर डेटाबेस को create, delete और manage कर सकता है।
  • यूजर डेटाबेस में डेटा को आसानी से स्टोर, अपडेट और डिलीट कर सकता है।
  • यूजर डेटाबेस में मौजूद डेटा को अपनी जरूरत के अनुसार एक्सेस कर सकता है।

आज के समय में कई वेबसाइट्स जैसे MakeMyTrip और OYO डेटाबेस का उपयोग करती हैं। इनके द्वारा हम होटल के किसी कमरे को आसानी से बुक कर सकते हैं।

प्रमुख डेटाबेस

  • MySQL
  • Oracle
  • MongoDB
  • SQL Server
  • Sybase
  • Informix
  • Amazon Relational Database Service
  • EMS SQL Manager

डेटाबेस के फायदे

  • Data redundancy को कम करता है अर्थात duplicate डेटा को स्टोर नहीं करता है।
  • Data integrity और security प्रदान करता है। unauthorized users डेटाबेस को access नहीं कर सकते।
  • एक समय में दो या अधिक users डेटाबेस को access कर सकते हैं।
  • डेटाबेस में डेटा को आसानी से एक्सेस और शेयर किया जा सकता है।
  • डेटाबेस में डेटा को search और retrieve करना आसान होता है।
  • डेटाबेस में data का backup लेना आसान है और जरूरत पड़ने पर डेटा को restore किया जा सकता है।

डेटाबेस के नुकसान

  • डेटाबेस सिस्टम को design करना कठिन होता है और इसमें अधिक समय लगता है।
  • इसके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का cost अधिक होता है।
  • डेटाबेस damage होने पर सभी application programs पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • इसे use करने से पहले सीखने की आवश्यकता होती है।
  • डेटाबेस का size बहुत अधिक होता है।

डेटाबेस के प्रकार

  • Distributed Database: यह एक प्रकार का डेटाबेस होता है जो एक ही सिस्टम तक सीमित नहीं होता। यह नेटवर्क में कई sites या computers में फैला रहता है।
  • Relational Database: इसमें डेटा को tables में स्टोर किया जाता है। प्रत्येक relation में rows और columns होते हैं।
  • Object-oriented Database: इसमें डेटा objects के रूप में स्टोर होता है। यह डेटाबेस object-oriented programming के rules का पालन करता है।
  • Data Warehouse: यह विभिन्न sources से business data को collect और analyze करने के लिए उपयोग होता है।
  • NoSQL Database: यह एक non-relational database है जिसमें डेटा को unstructured और semi-structured तरीके से स्टोर किया जाता है।
  • Graph Database: यह डेटाबेस data को store करने के लिए graph theory का उपयोग करता है।
  • Network Database: इसमें डेटा को network के रूप में स्टोर और एक्सेस किया जाता है।
  • Hierarchical Database: इसमें डेटा को tree के structure में organize किया जाता है, जिसमें एक root होता है।

डेटाबेस के अनुप्रयोग

  • Railways Reservation: डेटाबेस का उपयोग railways reservation में ticket booking, train की जानकारी स्टोर करने के लिए होता है।
  • Library: लाइब्रेरी में books की information को स्टोर करने के लिए डेटाबेस का use होता है।
  • Banking: बैंकिंग में कस्टमर की जानकारी और money transactions के record को स्टोर करने के लिए डेटाबेस का use होता है।
  • College: कॉलेज और विद्यालयों में student और teachers की information को स्टोर करने के लिए डेटाबेस का use होता है।
  • Social Media Sites: Facebook, Twitter, Instagram आदि का प्रयोग डेटा स्टोर करने के लिए होता है।
  • Military: सैनिकों की information और हथियारों के record को स्टोर करने के लिए डेटाबेस का use होता है।
  • Human Resource: Employees, salary, payroll और paycheck की जानकारी को स्टोर करने के लिए डेटाबेस का use होता है।

डेटाबेस का इतिहास

  • 1960: Charles Bachman ने सबसे पहले database system को डिज़ाइन किया।
  • 1970: Codd ने IBM के information management system (IMS) को प्रस्तावित किया।
  • 1976: Peter Chen ने E-R model को विकसित किया।
  • 1980: Relational model सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला database component बना।
  • 1985: Object-oriented डेटाबेस मॉडल develop किया गया।
  • 1991: Microsoft ने MS Access को launch किया।
  • 1995: Internet से कार्य कर सकने वाले पहले database का निर्माण किया गया।
  • 1997: Database processing में XML को apply किया गया।