BCA / B.Tech 11 min read

Data Abstraction in Hindi

त्वरित सारांश और मुख्य बिंदु

  • • विषय फोकस: DBMS Notes in Hindi | डीबीएमएस नोट्स (BCA / B.Tech Syllabus)
  • • मुख्य विषय: Data Abstraction in Hindi - General Topics
  • • अवलोकन: Data Abstraction in DBMS in Hindi | DBMS डेटा एब्स्ट्रैक्शन हिंदी में: डेटा एब्स्à¤...
  • • मुख्य अवधारणाएं: Data Abstraction in DBMS in Hindi, Data Abstraction क्या है, DBMS में Data Abstraction के स्तर, Physical, Logical, View level, DBMS concepts, Data Abstraction उपयोग,

Data Abstraction in DBMS in Hindi | DBMS डेटा एब्स्ट्रैक्शन हिंदी में:

डेटा एब्स्ट्रैक्शन (Data Abstraction) DBMS का एक important हिस्सा है. जो उपयोगकर्ताओं को जटिल डेटा सिस्टम से बचाते हुए डेटा को simple और व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करता है. इसका मतलब है कि उपयोगकर्ताओं को सिर्फ जरूरी जानकारी दिखाई देती है, और डेटा की आंतरिक जटिलताएं छिपी रहती हैं.

डेटा एब्स्ट्रैक्शन का मकसद डेटा को अलग-अलग स्तरों पर प्रस्तुत करना है ताकि सिस्टम user-friendly, secure और efficient हो. इसके तीन Level होते हैं.

  1. फिजिकल लेवल (Physical Level).
  2. लॉजिकल लेवल (Logical Level).
  3. व्यू लेवल (View Level).

डेटा एब्स्ट्रैक्शन क्या है?

डेटा एब्स्ट्रैक्शन का मतलब है कि उपयोगकर्ताओं को डेटा की आंतरिक जटिलताओं से बचाकर, केवल वही जानकारी दिखाई जाती है जो उनके लिए important है. यह database को समझने और इस्तेमॉल करने में आसान बनाता है. आसान शब्दों में कहें तो डेटा एब्स्ट्रैक्शन का मतलब है कि यूजर को सिर्फ जरूरी जानकारी दिखाई जाती है. और बाकी जानकारी छिपी रहती है. इससे डेटाबेस को समझना और इस्तेमाल करना आसान होता है.


Data Abstraction in Hindi


1. फिजिकल लेवल (Physical Level):

फिजिकल लेवल डेटा के actual storage को परिभाषित करता है. इसमें बताया जाता है कि डेटा किस स्टोरिज डिवाइस में है और किस फॉर्मेट में स्टोर किया गया है.

फोकस:

  • डेटा स्टोरिज की तकनीक, जैसे फाइल्स, इंडेक्सिंग, और ब्लॉक्स.
  • उदाहरण: हार्ड डिस्क में डेटा बैट्स या ब्लॉक्स के रूप में स्टोर होता है.

फायदे:

  • उपयोगकर्ताओं को डेटा के वास्तविक स्टोरिज की जानकारी नहीं होती.
  • स्टोरिज सिस्टम में बदलाव करने से उपयोगकर्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ता.

2. à¤²à¥‰à¤œà¤¿à¤•ल लेवल (Logical Level)

लॉजिकल लेवल वह हिस्सा है जहाँ पर data का structure और relationships को परिभाषित किया जाता है. इसे हम डेटाबेस के बीच के स्तर (intermediate level) के रूप में समझ सकते हैं. यहाँ पर यह बताया जाता है कि डेटा को कैसे store किया जाएगा. डेटा के बीच क्या connections हैं, और डेटा का access कैसे किया जा सकता है.

उदाहरण के लिए, अगर हम एक स्कूल database के बारे में बात करें, तो लॉजिकल लेवल पर यह बताया जाएगा कि छात्रों के name, classes, और marks कैसे एक-दूसरे से जुड़े हैं. यह सब डेटा को सही तरीके से व्यवस्थित और संरचित करने के लिए होता है.

Key Points:

  • डेटा की संरचना (structure) की परिभाषा होती है.
  • डेटा के बीच के रिश्ते (relationships) को परिभाषित किया जाता है.
  • यह डेटाबेस के आंतरिक ढांचे (internal structure) को दर्शाता है.

व्यू लेवल (View Level)

व्यू लेवल वह परत होती है जो user को दिखाई देती है. इसका मतलब है कि जो information यूजर को चाहिए होती है, वह व्यू लेवल से आती है. यह स्तर डेटाबेस से केवल वह डेटा दिखाता है, जो यूजर को चाहिए होता है.

व्यू लेवल में हम यूजर के लिए एक simple interface तैयार करते हैं, ताकि वह केवल जरूरी डेटा (necessary data) ही देख सके और उसे समझने में कोई मुश्किल (difficulty) न हो. इसे हम ऐसे समझ सकते हैं जैसे किसी बच्चे को book से केवल वही पन्ने दिखाए जाएं जिनकी उसे need हो.

Key Points:

  • यूजर को केवल वही जानकारी दिखाई जाती है, जो उसे चाहिए होती है.
  • यह यूजर के लिए डेटा को simple और समझने योग्य बनाता है.
  • डेटाबेस के आंतरिक डेटा (internal data) को hide लिया जाता है.

सारांश:

  • लॉजिकल लेवल में डेटा की सही structure और उसके relationships को बताया जाता है.
  • व्यू लेवल में यूजर को केवल वही डेटा दिखाया जाता है, जो उसे चाहिए होता है.

यह दोनों लेवल डेटाबेस सिस्टम को simple और understandable बनाते हैं. ताकि यूजर आसानी से डेटा का उपयोग कर सके और डेटाबेस में डेटा ठीक से संरचित रहे.

keyword = Data abstraction in Hindi, DBMS.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Data Abstraction in DBMS in Hindi | DBMS डेटा एब्स्ट्रैक्शन हिंदी में: डेटा एब्स्ट्रैक्शन (Data Abstraction) DBMS का एक important हिस्सा है.
DBMS Notes in Hindi | डीबीएमएस नोट्स के पाठ्यक्रम में Data Abstraction in Hindi एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह मुख्य सिद्धांतों, परीक्षा प्रश्नों और सूत्रों को समझने के लिए अत्यधिक आवश्यक है।
हाँ, NotesMedia पर आपको Data Abstraction in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, हल किए गए उदाहरण और नोट्स बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। अधिक अभ्यास के लिए आप हमारा ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।