RAS (आरपीएससी) 5 min read

Rajasthan me Krishi: राजस्थान में कृषि: प्रमुख फसलें, उत्पादन में स्थान, कृषि जलवायु क्षेत्र, संस्थान और मिशन

RK

लेखक Ratan Kumawat · संस्थापक, NotesMedia

प्रकाशित:

त्वरित सारांश और मुख्य बिंदु

  • • विषय फोकस: राजस्थान की अर्थव्यवस्था (RAS (आरपीएससी) Syllabus)
  • • मुख्य विषय: Rajasthan me Krishi: राजस्थान में कृषि: प्रमुख फसलें, उत्पादन में स्थान, कृषि जलवायु क्षेत्र, संस्थान और मिशन - राजस्थान की अर्थव्यवस्था (कृषि, उद्योग, बुनियादी ढांचा)
  • • अवलोकन: Quick Answer: Rajasthan me Krishi: राजस्थान में कृषि (rajasthan me krishi) राज्य की अर्थव्यवस्था और रोज़गार का मुख्य आधार है। आर्थिक समीक्षा 2025-26 के ...
Quick Answer: Rajasthan me Krishi: राजस्थान में कृषि (rajasthan me krishi) राज्य की अर्थव्यवस्था और रोज़गार का मुख्य आधार है। आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार 2025-26 में सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में कृषि और संबद्ध क्षेत्र का हिस्सा प्रचलित मूल्यों पर 25.74% है, और इस क्षेत्र के अंदर पशुधन (49.35%) का हिस्सा फसलों (42.61%) से ज्यादा है। 2023-24 में राजस्थान बाजरा, राई-सरसों, कुल तिलहन, मोटे अनाज और ग्वार के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर रहा। राज्य 10 कृषि जलवायु क्षेत्रों में बंटा है।

राजस्थान में कृषि (rajasthan me krishi): GSVA में हिस्सा और मुख्य तथ्य

राजस्थान क्षेत्रफल में देश का सबसे बड़ा राज्य है (भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41%), लेकिन देश के जल संसाधनों का केवल 1.16% हिस्सा यहां है (आर्थिक समीक्षा 2025-26)। ज्यादातर खेती मानसून की बारिश पर टिकी है, इसलिए यहां की खेती को "मानसून का जुआ" कहा जाता है। राज्य की अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर के लिए पढ़ें: Economy of Rajasthan (Agriculture, Industry, Infrastructure)।

आर्थिक समीक्षा 2025-26 (2025-26 के अग्रिम अनुमान, प्रचलित मूल्य) के अनुसार कृषि और संबद्ध क्षेत्र का GSVA में हिस्सा 25.74% है। इस क्षेत्र के अंदर उप-क्षेत्रों का हिस्सा:

  • पशुधन (Livestock): 49.35%, सबसे बड़ा हिस्सा। 2025-26 में इसका GVA ₹2.17 लाख करोड़ रहा। पशुधन पर अलग note: पशुधन और डेयरी विकास।
  • फसलें (Crops): 42.61%, GVA ₹1.88 लाख करोड़।
  • वानिकी और लट्ठे बनाना: 7.49%।
  • मत्स्य पालन: 0.54%, सबसे छोटा हिस्सा।

भूमि उपयोग और जोतें: भूमि उपयोग आंकड़े 2024-25 (अस्थायी) के अनुसार कुल रिपोर्टिंग क्षेत्र का लगभग 53% शुद्ध बोया गया क्षेत्र है। Agriculture Census 2015-16 के अनुसार राज्य में 76.55 लाख प्रचालित जोतें थीं, जो 2010-11 (68.88 लाख) से 11.14% ज्यादा हैं। जोत का औसत आकार 2.73 हेक्टेयर रहा (2010-11 में 3.07 हेक्टेयर)। सीमांत (40.12%) और लघु (21.90%) जोतें मिलकर लगभग 62% हैं। महिलाओं के नाम 7.75 लाख जोतें थीं।

Advertisement

राजस्थान में फसल ऋतुएं और प्रमुख फसलें (खरीफ, रबी, जायद)

1. खरीफ की फसलें (स्यालू/सावणू)

मानसून आने पर जून-जुलाई में बोई जाती हैं। आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार बाजरा, मूंगफली और मूंग खरीफ की मुख्य फसलें हैं।

  • बाजरा: पश्चिमी राजस्थान (बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, चूरू, जयपुर) की मुख्य फसल।
  • ज्वार: अजमेर, टोंक, पाली क्षेत्र।
  • मक्का: दक्षिणी राजस्थान (उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा)।
  • दलहन: मूंग (नागौर), मोठ (बीकानेर, चूरू) और उड़द।
  • तिलहन: मूंगफली (बीकानेर; लूणकरणसर को "राजस्थान का राजकोट" कहते हैं), तिल और सोयाबीन (कोटा, झालावाड़, बारां)।
  • कपास और ग्वार: कपास में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ आगे हैं। ग्वार शुष्क क्षेत्र की मुख्य नकदी फसल है।

2. रबी की फसलें (उनालू)

अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती हैं। गेहूं, राई-सरसों और चना रबी की आय में सबसे आगे हैं।

  • गेहूं और जौ: गेहूं मुख्य खाद्यान्न है (श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा क्षेत्र)। जौ जयपुर, सीकर क्षेत्र में।
  • चना: बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ क्षेत्र।
  • राई-सरसों: भरतपुर, अलवर, श्रीगंगानगर क्षेत्र। राजस्थान देश में पहले स्थान पर है।
  • बीजीय मसाले: जीरा (जालौर, बाड़मेर, जोधपुर), धनिया (कोटा, बारां, झालावाड़), मेथी (नागौर), इसबगोल (जालौर, बाड़मेर)।

सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बारिश को मावठ कहते हैं। यह गेहूं, चना और सरसों के लिए बहुत फायदेमंद है, इसलिए इसे "गोल्डन ड्रॉप्स" कहते हैं। मावठ और मिट्टियों पर अलग note: राजस्थान की जलवायु और मिट्टियां।

3. जायद की फसलें

मार्च से जून के बीच तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा और मौसमी सब्जियां उगाई जाती हैं।

4. वालरा खेती

दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में आदिवासी जंगल काटकर और जलाकर जो स्थानांतरित (shifting) खेती करते हैं, उसे वालरा कहते हैं (RAS Pre 2013 में इस पर सवाल आया था)।

उत्पादन में राजस्थान का स्थान (आर्थिक समीक्षा 2025-26, आंकड़े 2023-24)

फसल देश में राजस्थान का स्थान देश के उत्पादन में हिस्सा पहला / दूसरा राज्य
राई और सरसों पहला 43.43% दूसरा: मध्य प्रदेश
बाजरा पहला 41.34% दूसरा: उत्तर प्रदेश
कुल तिलहन पहला 23.61% दूसरा: मध्य प्रदेश
मोटे अनाज पहला 14.21% दूसरा: कर्नाटक
ग्वार पहला 88.80% दूसरा: हरियाणा
मूंगफली दूसरा 19.91% पहला: गुजरात
चना तीसरा 17.39% पहला: मध्य प्रदेश
कुल दलहन तीसरा 13.76% पहला: मध्य प्रदेश
सोयाबीन तीसरा 8.96% पहला: मध्य प्रदेश

ध्यान दें: हिस्सा हर साल बदलता है। RAS Pre 2024 में 2021-22 में बाजरा उत्पादन में राजस्थान का हिस्सा पूछा गया था (official key: 38.98%), जबकि 2023-24 में यह 41.34% रहा। RAS Pre 2013 में 2013-14 में राई-सरसों में पहले स्थान पर सवाल आया था। इसलिए सवाल में दिया गया साल जरूर देखें।

बीजीय मसाले (Spices Board के आंकड़े): मेथी में 2023-24 में राजस्थान देश में पहले स्थान पर रहा। जीरे का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल राजस्थान में है, लेकिन उत्पादन में पहला स्थान गुजरात और राजस्थान के बीच साल-दर-साल बदलता है (2023-24 में गुजरात आगे, 2024-25 के अनुमान में राजस्थान आगे)। धनिया में मध्य प्रदेश आगे है; राजस्थान का हाड़ौती धनिया का बड़ा क्षेत्र है।

उत्पादन (लाख मीट्रिक टन): खाद्यान्न 2024-25 में 309.62 (अंतिम) और 2025-26 में 283.98 (अग्रिम); तिलहन 2024-25 में 93.73 और 2025-26 में 100.46 (आर्थिक समीक्षा 2025-26)।

राजस्थान के 10 कृषि जलवायु क्षेत्र (Agro-Climatic Zones)

बारिश, मिट्टी और भू-आकृति के आधार पर राजस्थान को 10 कृषि जलवायु क्षेत्रों में बांटा गया है। क्षेत्रफल में सबसे बड़ा Zone I-C (अति शुष्क आंशिक सिंचित पश्चिमी मैदान) और सबसे छोटा Zone IV-B (आर्द्र दक्षिणी मैदान) माना जाता है। जिले आर्थिक समीक्षा 2025-26 की नई जिला list के अनुसार हैं:

ज़ोन नाम मुख्य जिले मुख्य फसलें (खरीफ / रबी)
I-A शुष्क पश्चिमी मैदान जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर, बालोतरा बाजरा, मोठ, तिल / गेहूं, सरसों, जीरा
I-B सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ कपास, ग्वार / गेहूं, सरसों, चना
I-C अति शुष्क आंशिक सिंचित पश्चिमी मैदान बीकानेर, जैसलमेर, चूरू का भाग बाजरा, मोठ, ग्वार / गेहूं, सरसों, चना
II-A आंतरिक प्रवाह का संक्रमणकालीन मैदान नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, झुंझुनूं, चूरू का भाग बाजरा, ग्वार, दलहन / सरसों, चना
II-B लूनी बेसिन का संक्रमणकालीन मैदान जालौर, पाली, सिरोही और ब्यावर का भाग बाजरा, ग्वार, तिल / गेहूं, सरसों
III-A अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान जयपुर, अजमेर, दौसा, टोंक, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ बाजरा, ग्वार, ज्वार / गेहूं, सरसों, चना
III-B बाढ़ संभावित पूर्वी मैदान अलवर, धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग बाजरा, ग्वार, मूंगफली / गेहूं, जौ, सरसों, चना
IV-A उप-आर्द्र दक्षिणी मैदान उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, सिरोही का भाग मक्का, दलहन, ज्वार / गेहूं, चना
IV-B आर्द्र दक्षिणी मैदान डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूम्बर मक्का, धान, ज्वार, उड़द / गेहूं, चना
V आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदान (हाड़ौती) कोटा, झालावाड़, बूंदी, बारां ज्वार, सोयाबीन / गेहूं, सरसों

सिंचाई के साधन और जल प्रबंधन

आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार राज्य में कुल सिंचित क्षेत्र 95,47,292 हेक्टेयर है। सिंचाई नहर, नलकूप, कुएं और तालाब से होती है, लेकिन सबसे बड़ा साधन भूजल है: CAG की ऑडिट रिपोर्ट (जल संसाधन विभाग के 2019-20 के आंकड़े) के अनुसार लगभग 69% सिंचित जमीन नलकूपों और कुओं से सींची जाती है और बाकी का बड़ा हिस्सा नहरों से। ज्यादा भूजल दोहन से कई ब्लॉक "डार्क ज़ोन" बन गए हैं।

  • बड़ी नहर परियोजनाएं: इंदिरा गांधी नहर, गंग नहर, भाखड़ा, चंबल, माही, नर्मदा नहर और बीसलपुर। इन पर पूरा note: राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएं।
  • नर्मदा नहर परियोजना: देश की पहली बड़ी सिंचाई परियोजना जिसमें पूरे कमांड क्षेत्र (जालौर और बाड़मेर के 233 गांवों का 2.46 लाख हेक्टेयर) में फव्वारा (sprinkler) सिंचाई अनिवार्य है।

कृषि अनुसंधान संस्थान, उत्कृष्टता केंद्र और कृषि विश्वविद्यालय

1. राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान (ICAR और अन्य)

  • काजरी (CAZRI), जोधपुर (1959): शुष्क क्षेत्र की खेती, चारागाह और मरुस्थलीकरण रोकने पर शोध।
  • आफरी (AFRI), जोधपुर (1988): शुष्क क्षेत्र के वनों पर शोध।
  • केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (CIAH), बीछवाल, बीकानेर: 1993 में काम बीकानेर आया, 2000 में संस्थान का दर्जा मिला। बेर, अनार, आंवला, खेजड़ी जैसे शुष्क फलों पर शोध। (RAS Pre 2016 में इसकी जगह पूछी गई थी।)
  • राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र (NRCSS), तबीजी, अजमेर (2000): जीरा, धनिया, मेथी जैसे बीजीय मसालों पर शोध।
  • सरसों अनुसंधान निदेशालय (DRMR), सेवर, भरतपुर: 1993 में राष्ट्रीय केंद्र बना, 2009 में निदेशालय नाम मिला।

2. उद्यानिकी उत्कृष्टता केंद्र (Indo-Israel)

RAS Pre 2024 में इन केंद्रों की फसल पूछी गई थी: बस्सी (जयपुर) - अनार, सगरा भोजका (जैसलमेर) - खजूर, देवड़ावास (टोंक) - अमरूद, खेमरी (धौलपुर) - आम।

3. राज्य के 5 कृषि विश्वविद्यालय

  1. स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर (1987)
  2. महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर (1999)
  3. श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU), जोबनेर, जयपुर (2013)
  4. कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर (2013)
  5. कृषि विश्वविद्यालय, कोटा (2013)

कृषि की प्रमुख योजनाएं और मिशन (2026 तक)

राजस्थान में 2022-23 से अलग कृषि बजट पेश होता है। आर्थिक समीक्षा 2025-26 में दिखाए गए मुख्य कार्यक्रम:

  • राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन: बाजरा, ज्वार जैसे मोटे अनाज के उत्पादन, प्रसंस्करण और बिक्री को बढ़ावा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन (पोषक अनाज) में 2025-26 में बाजरे के लिए 28 जिले शामिल हैं।
  • दलहन आत्मनिर्भरता मिशन: रबी 2025-26 से (अवधि 2025-26 से 2030-31), तुअर, उड़द और मसूर पर जोर।
  • राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF): 2025-26 में शुरू; 2,000 cluster, 2.50 लाख किसान, 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र। जैविक खेती के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) भी चलती है।
  • सूक्ष्म सिंचाई (राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन, 2022): ड्रिप/फव्वारा पर लघु, सीमांत, SC, ST और महिला किसानों को 75% और अन्य को 70% अनुदान।
  • कांटेदार तारबंदी: लघु-सीमांत किसान 60% (अधिकतम ₹48,000), अन्य 50% (अधिकतम ₹40,000), 10 किसानों के समूह को 70% (अधिकतम ₹56,000 प्रति किसान)।
  • खेत तलाई (फार्म पॉन्ड): वर्षा जल जमा करने के लिए तालाब बनाने पर अनुदान; लघु-सीमांत किसानों को ज्यादा दर।
  • PM-KUSUM: देश का पहला खेत आधारित सौर संयंत्र (1 MW) अप्रैल 2021 में भालोजी गांव, कोटपूतली (तब जयपुर जिला, अब कोटपूतली-बहरोड़) में शुरू हुआ।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (2016): किसान का प्रीमियम खरीफ में 2%, रबी में 1.5% और व्यापारिक/उद्यानिकी फसलों में 5%।
  • मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि: राज्य हिस्सा ₹3,000 (बजट 2025-26), केंद्र के ₹6,000 के साथ कुल ₹9,000 सालाना।
Advertisement

कृषि विपणन, प्रसंस्करण और नीतियां

  • MSP पर खरीद: रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं का MSP ₹2,425 प्रति क्विंटल था और 21.37 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। राजस्थान कृषक समर्थन योजना में MSP के ऊपर ₹150 प्रति क्विंटल बोनस दिया जाता है (आर्थिक समीक्षा 2025-26)।
  • ई-नाम (e-NAM): मंडियों को राष्ट्रीय ऑनलाइन बाजार से जोड़ता है।
  • प्रसंस्करण नीति: कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय और कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 (17 दिसंबर 2019) की अवधि 31 मार्च 2024 तक थी। अब कृषि और खाद्य प्रसंस्करण units को मुख्य रूप से RIPS 2024 और MSME नीति 2024 में प्रोत्साहन मिलता है। राज्य ने Food Park Development and Land Allotment Policy 2024 भी बनाई है।
  • राइजिंग राजस्थान 2024: कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र में ₹43,794.84 करोड़ के 2,524 MoU हुए।
  • फूड पार्क: रीको के एग्रो फूड पार्क कोटा (रानपुर), जोधपुर (बोरानाडा), श्रीगंगानगर और अलवर में हैं; रूपनगढ़ (अजमेर) में मेगा फूड पार्क है।
  • कृषक कल्याण कोष: 2019 में ₹1,000 करोड़ से बना, किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए।

महत्वपूर्ण तथ्य (Quick Revision)

परीक्षा के लिए याद रखें:

  • GSVA में कृषि का हिस्सा 25.74% (2025-26, प्रचलित मूल्य, आर्थिक समीक्षा 2025-26)।
  • कृषि क्षेत्र के अंदर: पशुधन 49.35%, फसलें 42.61%, वानिकी 7.49%, मत्स्य 0.54%।
  • 2023-24 में पहला स्थान: राई-सरसों (43.43%), बाजरा (41.34%), कुल तिलहन (23.61%), मोटे अनाज (14.21%), ग्वार (88.80%)।
  • मूंगफली में दूसरा; चना, कुल दलहन और सोयाबीन में तीसरा स्थान (2023-24)।
  • 10 कृषि जलवायु क्षेत्र: सबसे बड़ा I-C, सबसे छोटा IV-B।
  • सिंचाई का सबसे बड़ा साधन नलकूप और कुएं (लगभग 69%, CAG, 2019-20 आंकड़े)।
  • CAZRI जोधपुर (1959), CIAH बीकानेर, NRCSS तबीजी (अजमेर), DRMR सेवर (भरतपुर)।
  • Agriculture Census 2015-16: 76.55 लाख जोतें, औसत आकार 2.73 हेक्टेयर।

RAS Prelims MCQ

  1. आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार 2025-26 में राजस्थान के GSVA में कृषि और संबद्ध क्षेत्र का हिस्सा (प्रचलित मूल्य) कितना है?
    A) 21.50%
    B) 25.74%
    C) 32.80%
    D) 45.50%
    उत्तर: B) 25.74%
    कारण: आर्थिक समीक्षा 2025-26 में कृषि और संबद्ध क्षेत्र का हिस्सा 25.74% बताया गया है।
  2. राजस्थान के कृषि और संबद्ध क्षेत्र के अंदर सबसे बड़ा उप-क्षेत्र कौन सा है (2025-26)?
    A) फसलें
    B) पशुधन
    C) वानिकी
    D) मत्स्य पालन
    उत्तर: B) पशुधन
    कारण: पशुधन का हिस्सा 49.35% है, जो फसलों (42.61%) से ज्यादा है।
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि जलवायु क्षेत्र कौन सा है?
    A) Zone I-A
    B) Zone I-B
    C) Zone I-C
    D) Zone V
    उत्तर: C) Zone I-C
    कारण: बीकानेर, जैसलमेर और चूरू के भाग वाला अति शुष्क आंशिक सिंचित पश्चिमी मैदान (I-C) सबसे बड़ा क्षेत्र है।
  4. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा कृषि जलवायु क्षेत्र कौन सा है?
    A) Zone IV-B
    B) Zone II-A
    C) Zone III-B
    D) Zone IV-A
    उत्तर: A) Zone IV-B
    कारण: डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सलूम्बर वाला आर्द्र दक्षिणी मैदान (IV-B) सबसे छोटा क्षेत्र है।
  5. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI) कहां है?
    A) बीकानेर
    B) जोधपुर
    C) अजमेर
    D) बाड़मेर
    उत्तर: B) जोधपुर
    कारण: CAZRI 1959 में जोधपुर में बना।
  6. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र (NRCSS) कहां स्थित है?
    A) सेवर
    B) तबीजी
    C) बीछवाल
    D) चांदन
    उत्तर: B) तबीजी
    कारण: NRCSS तबीजी (अजमेर) में है। सेवर में सरसों निदेशालय और बीछवाल में शुष्क बागवानी संस्थान है।
  7. आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार 2023-24 में देश के बाजरा उत्पादन में राजस्थान का हिस्सा लगभग कितना था?
    A) 23.61%
    B) 41.34%
    C) 43.43%
    D) 88.80%
    उत्तर: B) 41.34%
    कारण: बाजरा 41.34%; बाकी आंकड़े कुल तिलहन (23.61%), राई-सरसों (43.43%) और ग्वार (88.80%) के हैं।
  8. 2023-24 में राजस्थान किस फसल के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर नहीं था?
    A) बाजरा
    B) कुल तिलहन
    C) चना
    D) ग्वार
    उत्तर: C) चना
    कारण: चने में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर था और राजस्थान तीसरे पर (आर्थिक समीक्षा 2025-26)।
  9. देश का पहला खेत आधारित PM-KUSUM सौर संयंत्र राजस्थान में कहां लगा?
    A) भालोजी गांव
    B) मथानिया
    C) रावतभाटा
    D) नोखा
    उत्तर: A) भालोजी गांव
    कारण: 1 MW का यह संयंत्र अप्रैल 2021 में भालोजी (कोटपूतली, अब कोटपूतली-बहरोड़ जिला) में शुरू हुआ।
  10. केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (CIAH) कहां स्थित है?
    A) बीकानेर
    B) श्रीगंगानगर
    C) जोधपुर
    D) उदयपुर
    उत्तर: A) बीकानेर
    कारण: CIAH बीछवाल, बीकानेर में है; जोधपुर में CAZRI और AFRI हैं।

RAS Mains Questions

Exam के लिए Important Questions नीचे दिए गए हैं:

Short Questions (2–3 marks)

  1. राजस्थान में कृषि जलवायु क्षेत्रों की संख्या और सबसे बड़े व सबसे छोटे क्षेत्र का नाम लिखिए।
    उत्तर रूपरेखा: कुल 10 क्षेत्र। सबसे बड़ा Zone I-C (अति शुष्क आंशिक सिंचित पश्चिमी मैदान), सबसे छोटा Zone IV-B (आर्द्र दक्षिणी मैदान)।
  2. 2023-24 में राजस्थान किन फसलों में देश में पहले स्थान पर रहा?
    उत्तर रूपरेखा: राई-सरसों (43.43%), बाजरा (41.34%), कुल तिलहन (23.61%), मोटे अनाज (14.21%) और ग्वार (88.80%) (आर्थिक समीक्षा 2025-26)।
  3. राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन का उद्देश्य बताइए।
    उत्तर रूपरेखा: बाजरा, ज्वार जैसे मोटे अनाज का उत्पादन, प्रसंस्करण और बिक्री बढ़ाना; राजस्थान देश में बाजरा और मोटे अनाज में पहले स्थान पर है, इसलिए किसान की आय और पोषण दोनों को फायदा।
  4. कांटेदार तारबंदी योजना के मुख्य प्रावधान लिखिए।
    उत्तर रूपरेखा: लघु-सीमांत किसान 60% (₹48,000 तक), अन्य 50% (₹40,000 तक), 10 किसानों का समूह 70% (₹56,000 प्रति किसान तक); एक जगह कम से कम 1.5 हेक्टेयर जमीन।

Long Questions (5–10 marks)

  1. राजस्थान में कृषि की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान के लिए सरकारी कदमों का विश्लेषण कीजिए। (10 marks)
    उत्तर रूपरेखा:
    - समस्याएं: मानसून पर निर्भरता, देश के केवल 1.16% जल संसाधन, लगभग 69% सिंचाई भूजल पर और डार्क ज़ोन, छोटी जोतें (औसत 2.73 हेक्टेयर, Agriculture Census 2015-16), नीलगाय से फसल नुकसान।
    - सरकारी कदम: सूक्ष्म सिंचाई पर 70-75% अनुदान, नर्मदा नहर में अनिवार्य फव्वारा सिंचाई, तारबंदी, खेत तलाई, अलग कृषि बजट, मिलेट्स मिशन, प्राकृतिक खेती मिशन, PM-KUSUM और किसान सम्मान निधि (कुल ₹9,000)।
    - अंत में: पानी बचाने वाली तकनीक और पशुधन पर जोर ही राजस्थान की खेती को टिकाऊ बना सकता है।
  2. आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार राजस्थान के कृषि क्षेत्र की संरचना और राष्ट्रीय स्थिति स्पष्ट कीजिए। (10 marks)
    उत्तर रूपरेखा:
    - GSVA में हिस्सा: 25.74% (2025-26, प्रचलित मूल्य)।
    - अंदर की संरचना: पशुधन 49.35%, फसलें 42.61%, वानिकी 7.49%, मत्स्य 0.54%; पशुधन का GVA (₹2.17 लाख करोड़) फसलों (₹1.88 लाख करोड़) से ज्यादा।
    - राष्ट्रीय स्थिति (2023-24): राई-सरसों, बाजरा, कुल तिलहन, मोटे अनाज और ग्वार में पहला; मूंगफली में दूसरा; चना, दलहन और सोयाबीन में तीसरा।
    - अंत में: कम पानी के बावजूद राजस्थान तिलहन और मोटे अनाज में देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा में बड़ा योगदान देता है।

FAQs

राजस्थान में कृषि (rajasthan me krishi) का GSVA में कितना योगदान है?

आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार 2025-26 में कृषि और संबद्ध क्षेत्र का हिस्सा प्रचलित मूल्यों पर 25.74% है। इसमें पशुधन 49.35% और फसलें 42.61% हैं।

राजस्थान का सबसे बड़ा और सबसे छोटा कृषि जलवायु क्षेत्र कौन सा है?

सबसे बड़ा Zone I-C (अति शुष्क आंशिक सिंचित पश्चिमी मैदान) और सबसे छोटा Zone IV-B (आर्द्र दक्षिणी मैदान) है।

राजस्थान किन फसलों के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है?

आर्थिक समीक्षा 2025-26 (आंकड़े 2023-24) के अनुसार राई-सरसों, बाजरा, कुल तिलहन, मोटे अनाज और ग्वार में। Spices Board के अनुसार मेथी में भी राजस्थान पहले स्थान पर है।

क्या राजस्थान दलहन में देश में दूसरे स्थान पर है?

2023-24 के आंकड़ों में नहीं। आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार कुल दलहन में मध्य प्रदेश पहले, महाराष्ट्र दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर (13.76%) रहा। पुराने सालों में स्थान अलग रहा है, इसलिए सवाल का साल देखें।

राजस्थान में सिंचाई का सबसे प्रमुख साधन कौन सा है?

नलकूप और कुएं (भूजल)। CAG की ऑडिट रिपोर्ट (2019-20 के आंकड़े) के अनुसार लगभग 69% सिंचित जमीन इन्हीं से सींची जाती है; बाकी का बड़ा हिस्सा नहरों से।

RAS Pre का revision मोबाइल पर

NotesMedia app में यही RAS notes और 362 RAS flashcards हैं, जिनसे जल्दी revision कर सकते हैं।

Google Play से app लें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Quick Answer: Rajasthan me Krishi: राजस्थान में कृषि (rajasthan me krishi) राज्य की अर्थव्यवस्था और रोज़गार का मुख्य आधार है।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था के पाठ्यक्रम में Rajasthan me Krishi: राजस्थान में कृषि: प्रमुख फसलें, उत्पादन में स्थान, कृषि जलवायु क्षेत्र, संस्थान और मिशन एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह मुख्य सिद्धांतों, परीक्षा प्रश्नों और सूत्रों को समझने के लिए अत्यधिक आवश्यक है।
हाँ, NotesMedia पर आपको Rajasthan me Krishi: राजस्थान में कृषि: प्रमुख फसलें, उत्पादन में स्थान, कृषि जलवायु क्षेत्र, संस्थान और मिशन के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, हल किए गए उदाहरण और नोट्स बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। अधिक अभ्यास के लिए आप हमारा ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement