शुभ दीपावली! NotesMedia की ओर से आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं ✨ · RAS Pre में 27 दिन बचे शुभ दीपावली! आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं ✨ · RAS Pre: 27 दिन शुभ दीपावली! ✨ RAS notes →RAS Pre: 27 दिन →

RAS Science & Technology PYQ – विज्ञान और तकनीक के पिछले साल के प्रश्न

RAS Prelims में विज्ञान और तकनीक से पूछे गए 58 प्रश्न, chapter के हिसाब से। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर “उत्तर और व्याख्या देखें” खोलें। उत्तर RPSC की final answer key के अनुसार हैं।

स्रोत: RPSC Question Papers और Answer Keys (rpsc.rajasthan.gov.in) · अपडेट: 02 Nov 2026

अन्य प्रश्न

RAS Pre 2024 Question Paper · Q.59 मोतियाबिंद
निम्नलिखित में से किसमें परिवर्तन के कारण मोतियाबिन्द में आँखों का प्राकृतिक लेंस धुँधला हो जाता है ?
  1. (1) प्रोटीन
  2. (2) कार्बोहाइड्रेट
  3. (3) वसा
  4. (4) अश्रु ग्रन्थि
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) प्रोटीन
व्याख्या: आँख का lens मुख्य रूप से पानी और crystallin नाम के protein से बना होता है। उम्र या दूसरी वजहों से ये protein टूटकर आपस में चिपक जाते हैं (clump), जिससे lens धुँधला हो जाता है। इसी को cataract (मोतियाबिंद) कहते हैं।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.60 दाब की इकाइयाँ
निम्नलिखित में से दाब की इकाइयाँ हैं :
(A) bar (B) Pa
(C) torr (D) atm
सही विकल्प का चयन कीजिए :
  1. (1) केवल (B) एवं (D)
  2. (2) केवल (B), (C) एवं (D)
  3. (3) केवल (A), (B) एवं (D)
  4. (4) सभी (A), (B), (C) एवं (D)
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) सभी (A), (B), (C) एवं (D)
व्याख्या: चारों pressure की units हैं। Pascal (Pa) SI unit है; 1 bar = 10⁵ Pa; 1 atm = 101325 Pa; 1 torr = 1/760 atm (लगभग 1 mm Hg)। इसलिए option 4 सही है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.62 IoT की लेयर्स
निम्नलिखित में से उस लेयर की पहचान करें जो IoT डिवाइसों में वायरलेस कनेक्शन के लिए उपयोग की जाती है :
  1. (1) एप्लिकेशन लेयर
  2. (2) पर्सेप्शन लेयर
  3. (3) नेटवर्क लेयर
  4. (4) ट्रांसपोर्ट लेयर
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) नेटवर्क लेयर
व्याख्या: IoT के basic 3-layer model में perception layer sensors से data लेती है, network layer उस data को Wi-Fi, Bluetooth, Zigbee, cellular जैसे wireless connection से आगे भेजती है, और application layer user को service देती है। इसलिए wireless connection network layer का काम है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.63 रक्षा प्रौद्योगिकी (VSHORADS)
'डीआरडीओ' द्वारा हवाई खतरों को निष्क्रिय करने हेतु विकसित मानव पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली का नाम क्या है ?
  1. (1) Akash-NG
  2. (2) QRSAM
  3. (3) VL-SRSAM
  4. (4) VSHORADS
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) VSHORADS
व्याख्या: VSHORADS (Very Short Range Air Defence System) DRDO का बनाया MANPADS है, जिसे सैनिक कंधे पर रखकर चला सकता है और यह कम दूरी के aerial threats (drone, helicopter, aircraft) को गिराता है। Akash-NG, QRSAM और VL-SRSAM vehicle/ship से चलने वाले missile systems हैं, man-portable नहीं।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.64 AESA रडार
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सक्रिय इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे रडार (AESA) के लिए सही नहीं है ?
  1. (1) यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है।
  2. (2) विस्तृत बैंड आर एफ फ्रंट एंड इस रडार की विशेषता है।
  3. (3) यह ठोस-अवस्था एक्टिव फ़ेज़ ऐरे फायर कंट्रोल रडार है।
  4. (4) इसे विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान के लिए अनुकूलित किया जा सकता है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है।
व्याख्या: AESA radar में बहुत सारे छोटे transmit/receive modules होते हैं, जो beam को electronically घुमाते हैं। इसी वजह से यह एक साथ कई targets को track कर सकता है, इसलिए statement 1 गलत है। Wide band RF front end, solid-state fire control radar होना और अलग-अलग fighter aircraft में लग सकना, ये सब सही बातें हैं।
Advertisement
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.65 जैव ईंधन की पीढ़ियाँ
चौथी पीढ़ी का जैव-ईंधन प्राप्त होता है, आनुवंशिक रूप से संशोधित
  1. (1) आर्किबैक्टीरिया से
  2. (2) स्टार्च देने वाली फसलों से
  3. (3) लिग्नो-सेलुलोस देने वाली फसलों से
  4. (4) शैवाल से
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) शैवाल से
व्याख्या: 1st generation biofuel खाद्य फसलों (starch/sugar) से, 2nd generation ligno-cellulose (पराली, लकड़ी) से, 3rd generation algae से बनता है। 4th generation में genetically modified algae/microorganisms का उपयोग होता है, जो ज्यादा fuel बनाते हैं और carbon भी capture करते हैं।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.66 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संदर्भ में सही कथनों की पहचान करें :
A. यंत्राधिगम AI का एक उपसमूह है।
B. पर्यवेक्षित अधिगम में चिह्नित निवेशी डेटा के बिना कम्प्यूटर सिस्टम को प्रशिक्षित किया जाता है।
C. मशीनें जाँच और भूल के माध्यम से सीखती हैं, और उन्हें प्रबलन अधिगम के दौरान प्रतिफल मिलता है।
  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल A और C
  3. (3) केवल B और C
  4. (4) A, B और C सभी कथन सही हैं।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) केवल A और C
व्याख्या: Machine learning, AI का एक subset है (A सही)। Supervised learning में labelled data से training होती है; बिना labelled data वाली training unsupervised learning कहलाती है, इसलिए B गलत है। Reinforcement learning में machine trial and error से सीखती है और सही action पर reward मिलता है (C सही)।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.67 कुपोषण जनित रोग
क्वाशियोरकॉर, जो कुपोषण का एक प्रकार है, निम्नलिखित में से किसकी कमी से होता है ?
  1. (1) सिलीनियम
  2. (2) प्रोटीन
  3. (3) कार्बोहाइड्रेट्स
  4. (4) क्रोमियम
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) प्रोटीन
व्याख्या: Kwashiorkor बच्चों में protein की भारी कमी से होता है; इसमें पेट और पैरों में सूजन (oedema), बालों का रंग बदलना जैसे लक्षण दिखते हैं। Protein और energy दोनों की कमी से Marasmus होता है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.68 कृत्रिम मधुरक
निम्नलिखित में से किस कृत्रिम मधुरक में माधुर्यमान सूक्रोस की तुलना में अधिकतम है ?
  1. (1) ऐस्पार्टेम
  2. (2) ऐलिटेम
  3. (3) सूक्रालोस
  4. (4) सैकरीन
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) ऐलिटेम
व्याख्या: NCERT (Class 12 Chemistry) के अनुसार sucrose की तुलना में मिठास: Aspartame लगभग 100 गुना, Saccharin लगभग 550 गुना, Sucralose लगभग 600 गुना और Alitame लगभग 2000 गुना मीठा है। इसलिए Alitame सबसे ज्यादा मीठा है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.69 सूक्ष्म खनिज
निम्नलिखित में से कौन सा मानव देह तरल/ऊतकों में पाया जाने वाला एक सूक्ष्म खनिज है ?
  1. (1) फ़ॉस्फ़ोरस
  2. (2) सल्फर
  3. (3) आयोडीन
  4. (4) मैग्नीशियम
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) आयोडीन
व्याख्या: जिन minerals की शरीर को बहुत कम मात्रा में ज़रूरत होती है उन्हें micro (trace) minerals कहते हैं, जैसे iodine, iron, zinc, copper। Iodine thyroid hormone बनाने के लिए ज़रूरी है। Phosphorus, sulphur और magnesium ज्यादा मात्रा में चाहिए होते हैं, इसलिए ये macro-minerals हैं।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.70 मच्छर जनित रोग
"विशिष्ट रोगवाहक – जनित रोग – रोगाणु के प्रकार" के गलत समुच्चय का चयन कीजिए।
  1. (1) एडीस – चिकुनगुनिया – जीवाणु
  2. (2) क्यूलेक्स – लिम्फेटिक फाइलेरिएसिस – परजीवी
  3. (3) एनोफ़िलीज़ – मलेरिया – परजीवी
  4. (4) एडीस – डेंगू – विषाणु
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) एडीस – चिकुनगुनिया – जीवाणु
व्याख्या: Chikungunya, Aedes मच्छर से फैलता है, पर इसका कारण virus (Chikungunya virus) है, bacteria नहीं, इसलिए set 1 गलत है। Culex से filariasis (Wuchereria worm, parasite), Anopheles से malaria (Plasmodium, parasite) और Aedes से dengue (virus) - ये तीनों सही हैं।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.71 वायु गुणवत्ता सूचकांक
केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अनुसार IND-AQI 101 – 200 सीमा वाली वायु गुणवत्ता श्रेणी है
  1. (1) अच्छी
  2. (2) संतोषजनक
  3. (3) मध्यम
  4. (4) घटिया
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) मध्यम
व्याख्या: CPCB के National AQI में categories हैं: 0-50 Good, 51-100 Satisfactory, 101-200 Moderate, 201-300 Poor, 301-400 Very Poor और 401-500 Severe। इसलिए 101-200 का मतलब Moderate है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.73 नैनो-सेलुलोज़ (ICAR-CIRCOT)
आई सी ए आर – सी आई आर सी ओ टी मुम्बई द्वारा विकसित भारत का पहला नैनो-सेलुलोस संयंत्र संबंधित है
  1. (1) कपास से
  2. (2) जूट से
  3. (3) बाँस से
  4. (4) चावल से
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) कपास से
व्याख्या: ICAR-CIRCOT (Central Institute for Research on Cotton Technology), Mumbai कपास पर research करने वाली संस्था है। इसका nano-cellulose pilot plant कपास (cotton linters और cotton biomass) से nano-cellulose बनाता है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.74 IUCN रेड लिस्ट
आई यू सी एन की रेड लिस्ट को कहा गया है
  1. (1) जीवन का दर्पण
  2. (2) जीवन का थर्मामीटर
  3. (3) धरती का हाइड्रोमीटर
  4. (4) जीवन का बैरोमीटर
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) जीवन का बैरोमीटर
व्याख्या: IUCN खुद अपनी Red List of Threatened Species को 'Barometer of Life' कहता है, क्योंकि यह दुनिया भर की species पर खतरे की स्थिति (biodiversity की सेहत) को मापती है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.77 सतत विकास लक्ष्य (SDG)
संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिए गए 17 वैश्विक लक्ष्यों में से कौन सा सतत विकास लक्ष्य (SDG) विशेष रूप से "स्थलीय जीवन" (Life on Land) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य स्थलीय पारिस्थितिक तंत्रों की सुरक्षा, पुनर्स्थापन और संतत उपयोग को बढ़ावा देना है ?
  1. (1) SDG 13
  2. (2) SDG 14
  3. (3) SDG 15
  4. (4) SDG 16
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) SDG 15
व्याख्या: SDG 15 का नाम ही "Life on Land" है – इसमें forest, desert, land degradation और biodiversity की सुरक्षा आती है।
SDG 13 = Climate Action, SDG 14 = Life Below Water (समुद्री जीवन), SDG 16 = Peace, Justice and Strong Institutions।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.78 क्लोनिंग – गिर गाय
मार्च 2023 में जन्मी, भारत की प्रथम क्लोनित गाय "गंगा" किस नस्ल की है ?
  1. (1) साहिवाल
  2. (2) गिर
  3. (3) थारपारकर
  4. (4) नागौरी
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) गिर
व्याख्या: मार्च 2023 में NDRI (National Dairy Research Institute), करनाल ने भारत की पहली cloned गाय "गंगा" तैयार की, जो गिर (Gir) नस्ल की है।
गिर गाय मूल रूप से गुजरात की देसी नस्ल है और ज़्यादा दूध के लिए जानी जाती है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.17 अम्ल वर्षा के प्रदूषक
अम्ल वर्षा में नीचे दिये गये कौन से प्रदूषक वर्षा-जल एवं हिम को प्रदूषित करते हैं ?
(A) सल्फर-डाइ-ऑक्साइड
(B) नाइट्रोजन-ऑक्साइड
(C) कार्बन-डाइ-ऑक्साइड
(D) मिथेन
  1. (1) (A), (B) और (D)
  2. (2) (A), (C) और (D)
  3. (3) केवल (B) और (C)
  4. (4) केवल (A) और (B)
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) केवल (A) और (B)
व्याख्या: अम्ल वर्षा मुख्य रूप से सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) से होती है।
ये पानी से मिलकर सल्फ्यूरिक और नाइट्रिक अम्ल बनाते हैं।
मीथेन अम्ल नहीं बनाती, इसलिए उत्तर केवल (A) और (B) है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.18 जैव-विविधता के खतरे
निम्नलिखित में से कौन से किसी प्रदेश की जैव-विविधता के लिये संकट हो सकते हैं ?
(A) भूमण्डलीय तपन
(B) प्राकृतिकवास का विखण्डन
(C) विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
(D) शाकाहार को प्रोत्साहन
सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :
कूट :
  1. (1) (A), (B) और (C)
  2. (2) केवल (B) और (C)
  3. (3) (A) और (D)
  4. (4) (B), (C) और (D)
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) (A), (B) और (C)
व्याख्या: Global warming से जीवों के रहने की जगह और मौसम बदलता है।
आवास (habitat) के टुकड़े होने और विदेशी (alien) प्रजातियों के आने से भी स्थानीय प्रजातियाँ खत्म होती हैं।
शाकाहार को बढ़ावा देना जैव-विविधता के लिए खतरा नहीं है, इसलिए उत्तर (A), (B) और (C)।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.81 बेकिंग सोडा
बैकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र है
  1. (1) CaCO<sub>3</sub>
  2. (2) Ca(OH)<sub>2</sub>
  3. (3) Na<sub>2</sub>CO<sub>3</sub>
  4. (4) NaHCO<sub>3</sub>
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) NaHCO<sub>3</sub>
व्याख्या: Baking soda का chemical नाम sodium hydrogen carbonate (sodium bicarbonate) है, formula NaHCO3।
Na2CO3 washing soda (बिना पानी के) है, CaCO3 चूना पत्थर और Ca(OH)2 बुझा हुआ चूना है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.82 फोटोवोल्टीय सेल
फोटो वोल्टीय सेल संबंधित है
  1. (1) सौर ऊर्जा से
  2. (2) नाभिकीय ऊर्जा से
  3. (3) पवन ऊर्जा से
  4. (4) भूतापीय ऊर्जा से
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) सौर ऊर्जा से
व्याख्या: Photovoltaic (PV) cell यानी solar cell, जो धूप (light energy) को सीधे बिजली (electric energy) में बदलता है।
इसलिए यह सौर ऊर्जा से जुड़ा है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.83 एंड्रॉयड वर्ज़न
नवीनतम ऐण्ड्रॉयड चलदूरभाष प्रचालन पद्धति- 6.0 का नाम है
  1. (1) किटकेट
  2. (2) मार्शमैलो
  3. (3) लॉलीपॉप
  4. (4) जेली बीन
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) मार्शमैलो
व्याख्या: Android 6.0 का नाम Marshmallow था (2015)।
Jelly Bean = 4.1-4.3, KitKat = 4.4, Lollipop = 5.0-5.1।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.84 ग्रामीण ब्रॉडबैंड
उच्च गति ग्रामीण ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जुड़ने वाला भारत का प्रथम जिला कौन सा है ?
  1. (1) कर्नाटक का बेंगलुरु ज़िला
  2. (2) मध्य प्रदेश का विदिशा ज़िला
  3. (3) केरल का इडुक्की ज़िला
  4. (4) महाराष्ट्र का पुणे ज़िला
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) केरल का इडुक्की ज़िला
व्याख्या: National Optical Fibre Network (NOFN, अब BharatNet) के तहत केरल का इडुक्की जिला 12 जनवरी 2015 को high speed rural broadband से जुड़ने वाला देश का पहला जिला बना।
इसलिए उत्तर (3)।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.85 DRDO लुकोस्किन
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 'लुकोस्किन' (Lukoskin) नामक एक औषधि विकसित की है । इसका इस्तेमाल ____ के उपचार में किया जा रहा है ।
  1. (1) ल्यूकेमिया
  2. (2) ल्यूकोडर्मा
  3. (3) फेफड़ों का कैंसर
  4. (4) ल्यूकोरिया
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) ल्यूकोडर्मा
व्याख्या: Lukoskin एक herbal दवा है, जिसे DRDO की लैब DIBER (हल्द्वानी) ने बनाया।
इसका use leucoderma (सफेद दाग / vitiligo) के इलाज में होता है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.86 प्रक्षेपण यान और उपग्रह
निम्नलिखित जोड़े सुमेलित करें :
प्रक्षेपण यानसैटेलाइट
(i) उपग्रह प्रक्षेपण यान-3 (SLV-3)A. चंद्रयान-1
(ii) संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान (ASLV)B. रोहिणी
(iii) ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)C. SROSS-C
(iv) भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV)D. EDUSAT
निम्नलिखित में से कौन सा कूट सुमेलित हैं ?
कूट :
  1. (1) (i)-B, (ii)-C, (iii)-A, (iv)-D
  2. (2) (i)-A, (ii)-B, (iii)-C, (iv)-D
  3. (3) (i)-C, (ii)-A, (iii)-B, (iv)-D
  4. (4) (i)-B, (ii)-C, (iii)-D, (iv)-A
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) (i)-B, (ii)-C, (iii)-A, (iv)-D
व्याख्या: SLV-3 ने 1980 में Rohini satellite launch किया।
ASLV ने 1992 और 1994 में SROSS-C और SROSS-C2 launch किए।
PSLV-C11 ने 2008 में Chandrayaan-1 launch किया और GSLV-F01 ने 2004 में EDUSAT।
इसलिए B, C, A, D सही है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.87 परमाणु पनडुब्बी
निम्नलिखित में से कौन सी एक भारतीय नौसेना की नाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बी है ?
  1. (1) आई एन एस शिशुमार
  2. (2) आई एन एस शल्की
  3. (3) आई एन एस चक्र
  4. (4) आई एन एस सिंधुवीर
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) आई एन एस चक्र
व्याख्या: INS Chakra एक nuclear powered attack submarine थी, जिसे भारत ने 2012 में Russia से lease पर लिया।
Shishumar, Shalki (German design) और Sindhuvir (Kilo class) diesel-electric पनडुब्बियाँ हैं।
Advertisement
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.88 हवाई ईंधन टैंकर
निम्नलिखित में से भारतीय वायु सेना का कौन सा विमान हवा से हवा में पुन: ईंधन भरने का कार्य करता है ?
  1. (1) सी-17 ग्लोबमास्टर III
  2. (2) इल्यूशिन Il-76
  3. (3) इल्यूशिन Il-78
  4. (4) सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) इल्यूशिन Il-78
व्याख्या: Ilyushin Il-78 (MKI) भारतीय वायु सेना का air-to-air refuelling tanker है, जो उड़ते हुए दूसरे विमानों में ईंधन भरता है।
C-17, Il-76 और C-130J transport (माल/सैनिक ढोने वाले) विमान हैं।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.89 सिरका और ऐसीटिक अम्ल
निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?
A. गन्ने के रस को किण्वित करने पर सिरका बनता है ।
B. सिरके में ऐसीटिक अम्ल उपस्थित होता है ।
C. सिरके में उपस्थित अम्ल, बेंजोइक अम्ल होता है ।
D. सिरका एक परिरक्षक के रूप में प्रयुक्त होता है ।
  1. (1) A, C, D
  2. (2) A, B, D
  3. (3) A, B, C
  4. (4) B, C, D
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) A, B, D
व्याख्या: गन्ने के रस का fermentation (किण्वन) करके सिरका बनता है, इसलिए A सही।
सिरके में acetic acid (लगभग 5-8%) होता है, benzoic acid नहीं, इसलिए B सही और C गलत।
अचार आदि में सिरका preservative की तरह use होता है, इसलिए D सही।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.90 नैनो तकनीक की पीढ़ियाँ
नैनो तकनीक के निम्नलिखित उत्पादों / उदाहरणों को नैनो तकनीक की चार पीढ़ियों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए [I → IV] एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
A. एयरोसोल
B. 3-डी नेटवर्किंग
C. आण्विक विनिर्माण
D. लक्षित दवाएँ
कूट :
  1. (1) A, B, C, D
  2. (2) D, A, B, C
  3. (3) A, D, B, C
  4. (4) D, A, C, B
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) A, D, B, C
व्याख्या: पहली पीढ़ी: passive nanostructures, जैसे aerosol, coatings।
दूसरी पीढ़ी: active nanostructures, जैसे targeted drugs।
तीसरी पीढ़ी: nanosystems, जैसे 3-D networking; चौथी पीढ़ी: molecular nanosystems, जैसे molecular manufacturing।
क्रम: A, D, B, C।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.91 ओमेगा-3 का स्रोत
निम्नलिखित में से कौन सा एल्फा-लिनोलेनिक अम्ल (18 कार्बन युक्त ओमेगा-3 फैटी अम्ल) का सर्वोत्तम स्रोत है ?
  1. (1) मूंग
  2. (2) मोठ
  3. (3) अलसी
  4. (4) जई
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) अलसी
व्याख्या: अलसी (flaxseed) का तेल alpha-linolenic acid (ALA) का सबसे अच्छा plant source है, इसमें आधे से ज़्यादा fat ALA होता है।
मूंग, मोठ और जई में ALA बहुत कम होता है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.92 फ्लेवर-सेवर टमाटर
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही कथनों का चयन कीजिए :
A. सर्वप्रथम व्यावसायीकरण किए जाने वाला, आनुवंशिक रूप से अभियांत्रिक कृत फसल उत्पाद, फ्लेवर-सेवर टमाटर था ।
B. फ्लेवर-सेवर के पके हुए फल अधिक अवधि के लिए दृढ़ रहते हैं एवं पौधे पर पकने के बाद बाजार में स्थानान्तरित किए जा सकते हैं ।
C. फ्लेवर-सेवर के पके हुए फलों में रंग होता है किन्तु पौधों पर पके फलों जैसे पूर्ण सुरुचिक सरणी का अभाव होता है ।
कूट :
  1. (1) A एवं B
  2. (2) B एवं C
  3. (3) A एवं C
  4. (4) A, B एवं C
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) A एवं B
व्याख्या: Flavr Savr टमाटर (1994, USA) commercial बिक्री वाला पहला genetically engineered food crop था, इसलिए A सही।
इसमें fruit को नरम करने वाले gene को दबाया गया, इसलिए पौधे पर पकने के बाद भी यह देर तक सख्त रहता है और market तक भेजा जा सकता है, इसलिए B सही।
पौधे पर पकने से इसमें रंग और पूरा स्वाद दोनों आते थे, इसलिए C गलत है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.93 फल पकाना
हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्सियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह उत्पन्न करता है :
  1. (1) ऐसीटिलीन
  2. (2) मिथाईलीन
  3. (3) फ्लोरिजन
  4. (4) ऑक्सिन
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) ऐसीटिलीन
व्याख्या: Calcium carbide (CaC2) नमी (पानी) से मिलकर acetylene gas बनाता है।
Acetylene, ethylene hormone की तरह काम करती है और फल जल्दी पकाती है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.94 ग्रीनहाउस गैसों का योगदान
कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O), क्लोरोफ्लुरोकार्बनस् (CFCs) और मीथेन (CH4) गैसों का ग्लोबल वार्मिंग के प्रति आपेक्षिक योगदान है :
  1. (1) CO<sub>2</sub> > CFCs > CH<sub>4</sub> > N<sub>2</sub>O
  2. (2) CO<sub>2</sub> > CH<sub>4</sub> > CFCs > N<sub>2</sub>O
  3. (3) CO<sub>2</sub> > CH<sub>4</sub> > N<sub>2</sub>O > CFCs
  4. (4) CO<sub>2</sub> > N<sub>2</sub>O > CH<sub>4</sub> > CFCs
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) CO<sub>2</sub> > CH<sub>4</sub> > N<sub>2</sub>O > CFCs
व्याख्या: Global warming में सबसे बड़ा हिस्सा CO2 का है, उसके बाद methane (CH4) का।
RPSC key के अनुसार इसके बाद N2O और फिर CFCs आते हैं: CO2 > CH4 > N2O > CFCs।
ध्यान दें: NCERT (Class 12 Biology) के pie chart में CO2 60%, CH4 20%, CFCs 14%, N2O 6% दिया है, जिससे option (2) बनता है; पर official key option (3) है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.95 डॉली भेड़ क्लोनिंग
एक वयस्क दैहिक कोशिका से क्लोन की गई पहली स्तनपायी, डॉली (भेड़) के बारे में कौन सा तथ्य सही नहीं है ?
  1. (1) डॉली वर्ष 1998 में पैदा हुई थी ।
  2. (2) डॉली की मृत्यु 2003 में हुई थी ।
  3. (3) डॉली स्कॉटलैंड में पैदा हुई थी ।
  4. (4) फेफड़ों की बीमारी के कारण डॉली का निधन हुआ था ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) डॉली वर्ष 1998 में पैदा हुई थी ।
व्याख्या: Dolly भेड़ 5 जुलाई 1996 को Scotland के Roslin Institute में पैदा हुई थी, 1998 में नहीं।
फरवरी 2003 में फेफड़ों की बीमारी (lung disease) के कारण उसे मौत दी गई।
इसलिए गलत कथन option (1) है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.97 अज़ोला जैव-उर्वरक
पशुओं, विशेषत: दुधारू-गो, के अनुपूरक भोजन के रूप में प्रयुक्त जैव-उर्वरक है :
  1. (1) अजोटोबैक्टर
  2. (2) अज़ोस्पाइरीलियम
  3. (3) राईज़ोबियम
  4. (4) अज़ोला
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) अज़ोला
व्याख्या: Azolla एक पानी पर तैरने वाला fern है, जो धान के खेत में bio-fertilizer का काम करता है।
इसमें protein ज़्यादा होता है, इसलिए दुधारू पशुओं को इसे supplementary चारे की तरह खिलाया जाता है।
बाकी तीन (Azotobacter, Azospirillum, Rhizobium) bacteria हैं, चारा नहीं।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.99 पोलियो टीका
निम्न में से किस बीमारी के लिए ट्राइवेलेंट के स्थान पर बाईवेलेंट ओ आर वी देने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है ?
  1. (1) टायफॉइड
  2. (2) डिप्थीरिया
  3. (3) पोलियो
  4. (4) मलेरिया
उत्तर और व्याख्या देखें
RPSC ने यह प्रश्न delete किया
व्याख्या: RPSC ने इस प्रश्न को final answer key में delete कर दिया था।
जानकारी के लिए: अप्रैल 2016 में भारत ने polio के लिए trivalent की जगह bivalent OPV (oral polio vaccine) शुरू की थी; प्रश्न में 'ORV' लिखा था।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.100 राजस्थान के विज्ञान पार्क
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को राज्य में लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार ने राजस्थान में विज्ञान केन्द्र और विज्ञान पार्क स्थापित किये हैं । उन सही स्थानों को पहचाने जहाँ पर विज्ञान पार्क अब तक स्थापित किये गए हैं :
  1. (1) जयपुर, जोधपुर, कोटा
  2. (2) जयपुर, बीकानेर, झालरापाटन (झालावाड़)
  3. (3) जयपुर, नवलगढ़, झालरापाटन (झालावाड़)
  4. (4) जयपुर, नवलगढ़, कोटा
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) जयपुर, नवलगढ़, झालरापाटन (झालावाड़)
व्याख्या: राजस्थान के Department of Science & Technology ने science parks जयपुर, नवलगढ़ (झुंझुनूं) और झालरापाटन (झालावाड़) में बनाए।
RPSC key के अनुसार यही तीन स्थान सही हैं, इसलिए उत्तर (3)।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.72 FM रेडियो आवृत्ति
एफ.एम. प्रसारण सेवा में प्रयुक्त होने वाले आवृत्ति बैन्ड का परास होता है
  1. (1) 54 से 75 मेगाहर्ट्ज के मध्य
  2. (2) 76 से 87 मेगाहर्ट्ज के मध्य
  3. (3) 88 से 108 मेगाहर्ट्ज के मध्य
  4. (4) 109 से 139 मेगाहर्ट्ज के मध्य
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 88 से 108 मेगाहर्ट्ज के मध्य
व्याख्या: FM (Frequency Modulation) radio प्रसारण के लिए 88 से 108 MHz का band इस्तेमाल होता है।
यह VHF range में आता है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.73 अकार्बनिक वायु प्रदूषक
निम्नलिखित में से कौन सा वायु का अकार्बनिक गैसीय प्रदूषक है ?
  1. (1) हाइड्रोजन सायनाइड
  2. (2) हाइड्रोजन सल्फाइड
  3. (3) मेथैन
  4. (4) फॉस्जीन
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) हाइड्रोजन सल्फाइड
व्याख्या: हाइड्रोजन सल्फाइड (H₂S) में carbon नहीं होता, यह साफ़ तौर पर अकार्बनिक गैसीय प्रदूषक है।
मेथैन (CH₄) कार्बनिक है। HCN और फॉस्जीन (COCl₂) में carbon है, हालाँकि रसायन की कुछ किताबें इन्हें भी अकार्बनिक गिनती हैं।
RPSC key ने (2) हाइड्रोजन सल्फाइड को सही माना है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.74 जैव विविधता हॉटस्पॉट
भारत में निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र जैव विविधता तप्त स्थल है ?
  1. (1) सुन्दरबन
  2. (2) पश्चिमी घाट
  3. (3) पूर्वी घाट
  4. (4) गंगा के मैदान
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) पश्चिमी घाट
व्याख्या: भारत में 4 biodiversity hotspot हैं: हिमालय, इंडो-बर्मा, पश्चिमी घाट-श्रीलंका और सुंडालैंड (निकोबार)।
दिए गए विकल्पों में केवल पश्चिमी घाट hotspot है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.75 पुनर्योगज DNA तकनीक
पुनर्योगज डी.एन.ए. तकनीक के चरण नीचे दिए गए हैं :
A. आनुवंशिक पदार्थ की पहचान एवं पृथक्करण
B. डी एन ए का विखण्डन
C. बाह्य जीन उत्पाद की प्राप्ति
D. प्रवाहिक प्रक्रिया
E. डी एन ए खण्ड को वाहक में जोड़ना
F. इच्छित डी एन ए खण्डों का पृथक्करण
G. रुचि वाले जीन का परिवर्धन
H. पुनर्योगज डी एन ए का पोषी कोशिका/जीव में स्थानान्तरण
चरणों का सही अनुक्रम है :
  1. (1) A → D → C → B → E → G → F → H
  2. (2) A → B → F → G → E → H → C → D
  3. (3) H → F → G → E → A → D → B → C
  4. (4) C → A → B → D → F → E → G → H
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) A → B → F → G → E → H → C → D
व्याख्या: पहले DNA अलग किया जाता है (A), फिर उसे काटा जाता है (B) और चाहिए वाला टुकड़ा अलग होता है (F)।
फिर PCR से gene बढ़ाया जाता है (G), vector में जोड़ा जाता है (E), host में डाला जाता है (H)।
अंत में foreign gene product मिलता है (C) और downstream processing (D) होती है। क्रम A→B→F→G→E→H→C→D = विकल्प (2)।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.76 Recombinant DNA enzymes
निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सही है?
  1. (1) लाइगेसेज़ – आण्विक कैंची
  2. (2) लाइगेसेज – आण्विक सीवनकार
  3. (3) रेस्ट्रिक्शन एण्डोन्यूक्लिएज़ेज – आण्विक सीवनकार
  4. (4) डी एन ए पॉलीमरेज – आण्विक कैंची
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) लाइगेसेज – आण्विक सीवनकार
व्याख्या: Ligase enzyme DNA के टुकड़ों को आपस में जोड़ता (सिलता) है, इसलिए इसे 'आण्विक सीवनकार' (molecular stitcher / glue) कहते हैं।
Restriction endonuclease DNA को खास जगह पर काटता है, इसलिए वह 'आण्विक कैंची' है।
इसलिए सही जोड़ा: लाइगेसेज – आण्विक सीवनकार।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.77 दवाएँ – एस्पिरीन
एस्पिरीन के संबंध में कौन सा कथन सत्य नहीं है?
  1. (1) एस्पिरीन मादक दर्दनाशक दवाओं के अंतर्गत आता है।
  2. (2) यह दर्द से राहत में प्रभावी है।
  3. (3) यह खून में थक्के नहीं जमने देता है।
  4. (4) यह न्यूरोलॉजिकली (तंत्रकीय रूप में) सक्रिय दवा है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) एस्पिरीन मादक दर्दनाशक दवाओं के अंतर्गत आता है।
व्याख्या: Aspirin एक non-narcotic (अमादक) दर्दनाशक दवा है, यह morphine जैसी मादक (narcotic) दवा नहीं है।
यह दर्द कम करती है और खून में थक्का (clot) बनने से रोकती है।
इसलिए 'मादक दर्दनाशक' वाला कथन गलत है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.78 ISRO उपग्रह
इसरो द्वारा निर्मित कुछ उपग्रहों की सूची उनके प्रक्षेपण की दिनांक के साथ नीचे दी गई है। इन उपग्रहों में से जो दो अपनी कक्षा तक पहुँचने में विफल रहे, वे हैं
उपग्रहप्रक्षेपण की दिनांक
(A) GSAT-28 मई 2003
(B) GSAT-415 अप्रैल 2010
(C) GSAT-5P25 दिसम्बर 2010
(D) GSAT-1215 जुलाई 2011
  1. (1) (A) तथा (B)
  2. (2) (B) तथा (C)
  3. (3) (C) तथा (D)
  4. (4) (D) तथा (A)
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) (B) तथा (C)
व्याख्या: GSAT-4 (अप्रैल 2010, GSLV-D3) और GSAT-5P (दिसम्बर 2010, GSLV-F06) दोनों launch fail होने से कक्षा (orbit) तक नहीं पहुँचे।
GSAT-2 और GSAT-12 सफलतापूर्वक कक्षा में पहुँचे थे।
इसलिए उत्तर (B) तथा (C)।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.79 रक्षा – वायुयान
C-130 J सुपर हरक्यूलिस भारतीय वायुसेना द्वारा प्रयोग में लिया जा रहा विश्व का अत्यधिक उन्नत एयर लिफ्टर (वायुयान) है। ये वायुयान बनाए जाते हैं
  1. (1) संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा
  2. (2) रूस द्वारा
  3. (3) फ्रांस द्वारा
  4. (4) इजराइल द्वारा
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा
व्याख्या: C-130J Super Hercules transport aircraft अमेरिका की company Lockheed Martin बनाती है।
भारतीय वायुसेना ने ये विमान अमेरिका से खरीदे हैं।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.80 रक्त समूह
एक व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया है। उसके रक्त समूह की जाँच के लिए समय नहीं है। उसे निम्न में से कौन सा खून दिया जाना चाहिए?
  1. (1) O, Rh⁺
  2. (2) O, Rh⁻
  3. (3) AB, Rh⁻
  4. (4) AB, Rh⁺
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) O, Rh⁻
व्याख्या: O Rh⁻ (O negative) को सर्वदाता (universal donor) कहते हैं।
इसकी RBC पर न A, न B antigen होता है और न Rh antigen, इसलिए emergency में बिना जाँच के यही खून दिया जाता है।
Advertisement
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.81 जल जनित रोग
निम्नलिखित रोगों में से एक जो पानी के प्रदूषण की वजह से नहीं है?
  1. (1) हेपेटाइटिस-बी
  2. (2) पीलिया
  3. (3) हैजा
  4. (4) टायफ़ायड
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) हेपेटाइटिस-बी
व्याख्या: Hepatitis-B खून, संक्रमित सुई और शारीरिक द्रवों (body fluids) से फैलता है, पानी से नहीं।
हैजा, टायफ़ायड और पीलिया (Hepatitis-A/E) दूषित पानी से फैलते हैं।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.82 Biotechnology – GM फसल
सुनहरी (गोल्डन) चावल है
  1. (1) चीन की पीली नदी के तट पर उगाई गई चावल की एक किस्म
  2. (2) लम्बे समय के उपरान्त पीली आभा (टिन्ट) वाले चावल
  3. (3) एक ट्रांसजेनिक चावल की किस्म जिसमें कैरोटीन के लिए जीन उपलब्ध है।
  4. (4) चावल की एक जंगली किस्म जिसमें पीले रंग के चावल होते हैं।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) एक ट्रांसजेनिक चावल की किस्म जिसमें कैरोटीन के लिए जीन उपलब्ध है।
व्याख्या: Golden rice एक genetically modified (transgenic) चावल है जिसमें beta-carotene बनाने वाले gene डाले गए हैं।
Beta-carotene से शरीर में Vitamin A बनता है, इसलिए यह Vitamin A की कमी दूर करने के लिए बनाया गया।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.83 पर्यावरण – वन
निम्नलिखित जंगलों में से कौन सा जंगल "पृथ्वी ग्रह के फेफड़ों" के रूप में जाना जाता है?
  1. (1) टैगा वन
  2. (2) टुंड्रा वन
  3. (3) अमेज़न वर्षा वन
  4. (4) पूर्वोत्तर भारत के वर्षा वन
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) अमेज़न वर्षा वन
व्याख्या: दक्षिण अमेरिका का Amazon वर्षा वन दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षा वन है।
यह बहुत ज़्यादा CO₂ सोखता है और oxygen छोड़ता है, इसलिए इसे 'पृथ्वी के फेफड़े' कहा जाता है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.84 ऊर्जा रूपांतरण
ऐसा उपकरण जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर दे, वह कहलाता है
  1. (1) मोटर
  2. (2) जेनरेटर
  3. (3) गतिमान कॉइल मीटर
  4. (4) बैटरी
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) बैटरी
व्याख्या: Battery (cell) के अंदर chemical reaction से बिजली बनती है, यानी रासायनिक ऊर्जा → विद्युत ऊर्जा।
Motor बिजली को यांत्रिक ऊर्जा में और generator यांत्रिक ऊर्जा को बिजली में बदलता है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.85 पारिस्थितिकी तंत्र
निम्नलिखित में से पारिस्थितिकी तन्त्र का कौन सा एक जीवीय संघटक नहीं है?
  1. (1) वनस्पति
  2. (2) जीवाणु
  3. (3) जानवर
  4. (4) वायु
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) वायु
व्याख्या: Ecosystem के जीवीय (biotic) घटक जीवित होते हैं: पौधे, जानवर, जीवाणु।
वायु, पानी, मिट्टी, धूप अजीवीय (abiotic) घटक हैं। इसलिए उत्तर 'वायु'।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.86 Computer – Unicode
यूनीकोड इनकोड परियोजना एक वर्ण अथवा अंक का कितने के समूह में प्रतिनिधित्व करती है?
  1. (1) 4 बिट
  2. (2) 8 बिट
  3. (3) 12 बिट
  4. (4) 16 बिट
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 16 बिट
व्याख्या: Unicode का मूल रूप हर character को 16 bit (2 byte) में दिखाता है, जिससे दुनिया की लगभग सभी भाषाओं के अक्षर आ सकें।
ASCII 7/8 bit का होता है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.87 मानव शरीर – आँख
रेटिना अपवृद्धि है
  1. (1) मध्यमस्तिष्क की
  2. (2) अग्र मस्तिष्कपश्च की
  3. (3) उन्मस्तिष्क की
  4. (4) पोन्स वेरोलाई की
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) अग्र मस्तिष्कपश्च की
व्याख्या: भ्रूण में आँख का optic cup अग्र मस्तिष्क के पिछले भाग (diencephalon) से बाहर निकलकर बनता है।
इसी से retina बनता है, इसलिए retina को diencephalon की अपवृद्धि (outgrowth) कहते हैं।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.88 Enzymes और उनके कार्य
एन्जाइम तथा उसके कार्यों के सही जोड़े का चयन करें :
  1. (1) इ.कोलाई प्रतिबन्धित एन्डो-न्यूक्लियेस-II – डी.एन.ए. को विशिष्ट स्थलों पर काटने के लिये
  2. (2) ऐक्रोसिन – अण्डे के कॉर्टिकल कणों द्वारा स्रावित, जो बहुशुक्राणु निषेचन को रोकता है।
  3. (3) सक्सिनिक डीहाइड्रोजिनेस – लाइसोसोमल चिह्नक एन्जाइम, जो उपापचयों का जल अपघटन करता है।
  4. (4) अम्लीय फॉस्फेटेस – सूत्रकणिका चिह्नक किण्वन, जो ऑक्सीकारक कार्यों से सम्बन्धित है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) इ.कोलाई प्रतिबन्धित एन्डो-न्यूक्लियेस-II – डी.एन.ए. को विशिष्ट स्थलों पर काटने के लिये
व्याख्या: E. coli से मिलने वाला type-II restriction endonuclease (जैसे EcoRI) DNA को खास sequence पर काटता है, यह सही जोड़ा है।
Acrosin शुक्राणु (sperm) का enzyme है, अण्डे का नहीं।
Succinic dehydrogenase mitochondria का marker है और acid phosphatase lysosome का, यानी (3) और (4) उल्टे हैं।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.89 खाद्य पदार्थों में अम्ल
मानव पोषण के लिये टमाटर बहुल स्रोत है
  1. (1) मेथोनिक अम्ल का
  2. (2) साइट्रिक अम्ल का
  3. (3) ऑक्सेलिक अम्ल का
  4. (4) ऐसिटिक अम्ल का
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) साइट्रिक अम्ल का
व्याख्या: टमाटर का खट्टापन मुख्य रूप से citric acid (और malic acid) से आता है।
RPSC key के अनुसार उत्तर साइट्रिक अम्ल है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.90 जीव जगत – पक्षी
कीवी है
  1. (1) उड़न-अक्षम पक्षी जो केवल न्यूजीलैन्ड में पाया जाता है।
  2. (2) एक रेगिस्तानी सर्प।
  3. (3) ऑस्ट्रेलिया का सबसे तीव्र गति से उड़ने वाला कायरोप्टरन स्तनी।
  4. (4) गिद्ध की एक प्रजाति जो केवल अमेजन के जंगलों में पायी जाती है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) उड़न-अक्षम पक्षी जो केवल न्यूजीलैन्ड में पाया जाता है।
व्याख्या: Kiwi एक छोटा, उड़ न सकने वाला पक्षी है जो सिर्फ New Zealand में मिलता है।
यह New Zealand का राष्ट्रीय प्रतीक भी है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.91 जल प्रदूषण – यूट्रोफिकेशन
जलाशयों में यूट्रोफिकेशन होता है
  1. (1) ऑक्सीजन की कमी के कारण
  2. (2) शैवालों की अत्यधिक वृद्धि अथवा शैवाल ब्लूम के कारण
  3. (3) नाइट्रोजीनस पोषक तत्त्वों एवं ऑर्थोफॉस्फेट के आधिक्य के कारण
  4. (4) जलाशयों में मूर्तियों के विसर्जन के कारण
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) नाइट्रोजीनस पोषक तत्त्वों एवं ऑर्थोफॉस्फेट के आधिक्य के कारण
व्याख्या: Eutrophication की असली वजह पानी में nitrogen और phosphate जैसे पोषक तत्वों का बहुत बढ़ जाना है।
इनसे algal bloom होता है और फिर oxygen घटती है, यानी (1) और (2) इसके परिणाम हैं, कारण नहीं।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.92 जैव-ईंधन फसलें
निम्न फसल समूहों में से कौन सा समूह ऐसा है जिसमें कोई फसल/फसलें जैव-ईंधन के रूप में प्रयुक्त नहीं की जा सकती?
  1. (1) जेट्रोफा, गन्ना, पाम
  2. (2) मसूर, चुकंदर, गेहूँ
  3. (3) सोयाबीन, मक्का, रेपसीड
  4. (4) गन्ना, मक्का, सरसों
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) मसूर, चुकंदर, गेहूँ
व्याख्या: Jatropha, palm, soyabean, rapeseed, सरसों से biodiesel और गन्ना, मक्का, चुकंदर, गेहूँ से ethanol बनता है।
मसूर (lentil) दाल biofuel के लिए इस्तेमाल नहीं होती, इसलिए समूह (2) में ऐसी फसल है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.93 मरुस्थलीय पादप
मरुस्थल में फ्रिएटोफाइट्स मिलते हैं, यानी ऐसे पादप जिनमें
  1. (1) पत्तियों में वसा का संग्रहण (20-30 मिग्रा) होता है।
  2. (2) लम्बी (20-30 फि) मूसला जड़ होती है।
  3. (3) छोटी (2-3 मिमी) अथवा कांटेनुमा पत्तियाँ होती हैं।
  4. (4) रसाल स्तम्भ (100-200 मिमी मोटा) होता है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) लम्बी (20-30 फि) मूसला जड़ होती है।
व्याख्या: Phreatophytes वे पौधे हैं जिनकी बहुत लम्बी मूसला जड़ (taproot) ज़मीन के नीचे के पानी (water table) तक पहुँचती है।
जैसे खेजड़ी, बबूल। इसलिए उत्तर (2)।
Advertisement