शुभ दीपावली! NotesMedia की ओर से आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं ✨ · RAS Pre में 27 दिन बचे शुभ दीपावली! आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं ✨ · RAS Pre: 27 दिन शुभ दीपावली! ✨ RAS notes →RAS Pre: 27 दिन →

RAS Indian Economy PYQ – भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछले साल के प्रश्न

RAS Prelims में भारतीय अर्थव्यवस्था से पूछे गए 23 प्रश्न, chapter के हिसाब से। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर “उत्तर और व्याख्या देखें” खोलें। उत्तर RPSC की final answer key के अनुसार हैं।

स्रोत: RPSC Question Papers और Answer Keys (rpsc.rajasthan.gov.in) · अपडेट: 02 Nov 2026

MONETARY POLICY( BANKING, SHARE MARKET,INFLATION)

RAS Pre 2024 Question Paper · Q.42 कोर और हेडलाइन मुद्रास्फीति
भारत में मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
A. कोर मुद्रास्फीति में खाद्य और ऊर्जा की कीमतें शामिल रहती हैं।
B. हैडलाइन मुद्रास्फीति से खाद्य स्फीति बाहर रहती है।
C. कोर मुद्रास्फीति की अपेक्षा हैडलाइन मुद्रास्फीति की प्रकृति ज्यादा परिवर्तनशील होती है।
नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर का चुनाव कीजिये :
  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल A और C
  3. (3) केवल B और C
  4. (4) केवल C
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) केवल C
व्याख्या: Headline inflation पूरी basket (food और fuel भी) की महंगाई दिखाती है, इसलिए B गलत है। Core inflation में से food और energy निकाल दिए जाते हैं, इसलिए A गलत है। Food और fuel की कीमतें तेज़ी से ऊपर-नीचे होती हैं, इसलिए headline inflation core से ज्यादा volatile होती है, यानी सिर्फ C सही है।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.47 वित्तीय क्षेत्र सुधार
भारत में 1991 के बाद शुरू हुए वित्तीय क्षेत्र के सुधारों से निम्न में से कौन सा सम्बन्धित नहीं है ?
  1. (1) पूँजी पर्याप्तता
  2. (2) गैर-आस्तिकारी परिसम्पत्तियाँ
  3. (3) एफ.आर.बी.एम. अधिनियम (फिस्कल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट)
  4. (4) सरफेसी अधिनियम
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) एफ.आर.बी.एम. अधिनियम (फिस्कल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट)
व्याख्या: Narasimham Committee के बाद banking/financial sector में capital adequacy norms, NPA की पहचान के नियम और SARFAESI Act 2002 (बैंकों को loan वसूली का अधिकार) आए। FRBM Act 2003 सरकार के fiscal deficit और कर्ज़ को control करने वाला fiscal reform है, financial sector reform नहीं।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.61 मौद्रिक नीति और मुद्रास्फीति
उपभोक्ता कीमत सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की दर बढ़ती है, यदि
  1. (1) बैंक दर कम कर दी जाती है ।
  2. (2) रिवर्स रेपो दर कम कर दी जाती है ।
  3. (3) वैधानिक तरलता अनुपात बढ़ा दिया जाता है ।
  4. (4) रेपो रेट बढ़ा दी जाती है ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) बैंक दर कम कर दी जाती है ।
व्याख्या: बैंक दर कम होने से बैंकों को सस्ता पैसा मिलता है और बाज़ार में credit/money supply बढ़ती है।
ज़्यादा पैसा होने से माँग बढ़ती है और कीमतें (inflation) बढ़ती हैं। SLR या repo rate बढ़ाने से money supply घटती है।
ध्यान दें: reverse repo rate घटाना भी money supply बढ़ाकर inflation बढ़ा सकता है, पर official key में उत्तर (1) है।
इस topic के notes पढ़ें →

FISCAL POLICY( BUDGET, TAXATION,LOSSES)

RAS Pre 2024 Question Paper · Q.22 16वाँ वित्त आयोग
निम्नलिखित में से वो कौन सा विषय है जिस पर 31 दिसम्बर, 2023 को वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित वित्त आयोग अपनी सिफारिश नहीं करेगा ?
  1. (1) संविधान के अध्याय I भाग XII के तहत संघ और राज्यों के बीच विभाजित किए जाने या किए जा सकने वाले करों के निवल आगमों का वितरण।
  2. (2) वे सिद्धांत जो भारत की संचित निधि से राज्यों के राजस्व के सहायता अनुदान को नियंत्रित करते हैं।
  3. (3) पंचायतों और नगरपालिकाओं के संसाधनों की पूर्ति के लिए राज्य की संचित निधि को बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय।
  4. (4) जलवायु प्रबंधन पहल के वित्त-पोषण पर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) जलवायु प्रबंधन पहल के वित्त-पोषण पर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा।
व्याख्या: 31 दिसम्बर 2023 को 16वें वित्त आयोग (अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया) की अधिसूचना जारी हुई। इसके terms of reference में कर-विभाजन, सहायता अनुदान के सिद्धांत, पंचायत/नगरपालिका के लिए राज्य की संचित निधि बढ़ाने के उपाय और 'आपदा प्रबंधन' (Disaster Management) के वित्त-पोषण की समीक्षा शामिल है।
'जलवायु प्रबंधन' (Climate Management) इसमें नहीं है, इसलिए (4) सही है।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.40 GST इनपुट टैक्स क्रेडिट
जी.एस.टी. के "इनपुट कर जमा तंत्र" के लाभ के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
  1. (1) यह दोहरे करारोपण को रोकता है।
  2. (2) यह उत्पादन पर कर से बचाता है।
  3. (3) यह स्टार्ट-अप को कर से राहत प्रदान करता है।
  4. (4) यहाँ उत्पादकों को रिकॉर्ड रखने की जरूरत नहीं होती है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) यह दोहरे करारोपण को रोकता है।
व्याख्या: Input Tax Credit (ITC) में business ने खरीद (input) पर जो GST दिया है, उसे बिक्री (output) पर लगने वाले GST में से घटा सकता है। इससे tax पर tax (cascading / double taxation) नहीं लगता। ITC के लिए proper invoice और records रखना ज़रूरी है, इसलिए option 4 गलत है।
इस topic के notes पढ़ें →
Advertisement
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.64 केंद्र का कर राजस्व
भारत की केन्द्र सरकार के कर-राजस्व के निम्न महत्त्वपूर्ण स्रोतों पर ध्यान दीजिये :
I. संघीय उत्पादन शुल्क
II. निगम कर
III. आय कर
IV. सेवा कर
सकल कर राजस्व के संदर्भ में घटते हुए क्रम में निम्न में से कौन सा एक सही है ?
  1. (1) I, II, IV, III
  2. (2) II, IV, I, III
  3. (3) II, III, I, IV
  4. (4) IV, I, II, III
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) II, III, I, IV
व्याख्या: उस समय (GST से पहले) केंद्र के सकल कर राजस्व में सबसे बड़ा हिस्सा निगम कर का था।
उसके बाद आय कर, फिर संघीय उत्पादन शुल्क (excise) और फिर सेवा कर आता था।
इसलिए क्रम II, III, I, IV यानी विकल्प (3)।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.67 पहल योजना
पहल (PAHAL) योजना के संदर्भ में सही उत्तर का चुनाव करें :
  1. (1) यह जाम (JAM) का प्रथम प्रकार है ।
  2. (2) यह डीबीटी (DBT) के माध्यम से एलपीजी (LPG) अनुदान को हस्तान्तरण करती है ।
  3. (3) यह उपभोक्ताओं के बैंक खातों में एलपीजी अनुदान का सीधा हस्तान्तरण करती है ।
  4. (4) ये सभी सत्य हैं ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) ये सभी सत्य हैं ।
व्याख्या: PAHAL (DBTL) में LPG subsidy सीधे ग्राहक के बैंक खाते में DBT से भेजी जाती है।
इसे Jan Dhan-Aadhaar-Mobile (JAM) का पहला बड़ा प्रयोग माना गया।
इसलिए तीनों कथन सही हैं, उत्तर (4)।
इस topic के notes पढ़ें →

INDUSTRY & INFLATION

RAS Pre 2024 Question Paper · Q.51 ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग
भारत में राज्यों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग जारी की जाती है –
  1. (1) उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा
  2. (2) उद्योग संवर्द्धन एवं आन्तरिक व्यापार विभाग द्वारा
  3. (3) निवेश संवर्द्धन ब्यूरो द्वारा
  4. (4) राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसीको) द्वारा
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) उद्योग संवर्द्धन एवं आन्तरिक व्यापार विभाग द्वारा
व्याख्या: राज्यों की Ease of Doing Business ranking केंद्र सरकार का DPIIT (Department for Promotion of Industry and Internal Trade, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय) Business Reforms Action Plan (BRAP) के आधार पर जारी करता है। BIP और RAJSICO राजस्थान सरकार की संस्थाएँ हैं, ranking जारी नहीं करतीं।
इस topic के notes पढ़ें →

NATIONAL INCOME & ECONOMIC DEVELOPMENT

RAS Pre 2024 Question Paper · Q.39 राष्ट्रीय आय वृद्धि दर
निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारत की सकल राष्ट्रीय आय एवं शुद्ध राष्ट्रीय आय में वार्षिक वृद्धि की दर प्रचलित एवं स्थिर, दोनों ही कीमतों पर ऋणात्मक रही है ?
  1. (1) 2018-19
  2. (2) 2019-20
  3. (3) 2020-21
  4. (4) 2021-22
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 2020-21
व्याख्या: 2020-21 में COVID lockdown की वजह से economy सिकुड़ गई थी। NSO के data के अनुसार इस साल GNI और NNI की growth current और constant, दोनों prices पर negative रही। 2018-19, 2019-20 और 2021-22 में growth positive थी (2021-22 में तो तेज़ recovery हुई)।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.62 मानव विकास रिपोर्ट 2015
मानव विकास प्रतिवेदन 2015 के अनुसरण में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
A. भारत का स्थान 188 देशों में 130वाँ है ।
B. मानव विकास सूचकांक जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रतिव्यक्ति आय पर आधारित है ।
C. ब्रिक्स के अन्य देशों के मुकाबले भारत निम्नतम स्थान पर है ।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
  1. (1) A और B केवल
  2. (2) B और C केवल
  3. (3) केवल B
  4. (4) A, B और C तीनों
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) A, B और C तीनों
व्याख्या: HDR 2015 में भारत 188 देशों में 130वें स्थान पर था (A सही)।
HDI जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय पर बनता है (B सही)।
BRICS में रूस, ब्राज़ील, चीन, दक्षिण अफ्रीका सब भारत से ऊपर थे, इसलिए C भी सही; उत्तर (4)।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.68 प्रति व्यक्ति आय वृद्धि
1951-52 से 2015-16 की अवधि के किस वर्ष में स्थिर कीमतों पर भारत की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सर्वाधिक रही ?
  1. (1) 2015-16
  2. (2) 2010-11
  3. (3) 2007-08
  4. (4) 2014-15
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 2007-08
व्याख्या: RPSC key के अनुसार 1951-52 से 2015-16 के बीच स्थिर कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय की सबसे ऊँची वृद्धि दर 2007-08 में रही।
2005-08 के high growth दौर में GDP वृद्धि 9% के आसपास थी।
इसलिए उत्तर (3)।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.67 राष्ट्रीय आय नई श्रृंखला
भारत में हाल में राष्ट्रीय आय के माप में क्या बड़ा परिवर्तन किया गया है ?
  1. (1) आधार वर्ष 2004-05 से बदल कर 2011-12 किया गया है ।
  2. (2) गणना साधन-लागत से बदल कर बाजार कीमतों पर की गयी है ।
  3. (3) गणना चालू कीमतों से बदल कर स्थिर कीमतों पर की गयी है ।
  4. (4) आधार वर्ष व गणना विधि दोनों में बदलाव किया गया है ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) आधार वर्ष व गणना विधि दोनों में बदलाव किया गया है ।
व्याख्या: जनवरी 2015 में CSO ने राष्ट्रीय आय का आधार वर्ष 2004-05 से बदलकर 2011-12 किया।
साथ ही गणना की विधि भी बदली: अब साधन लागत की जगह basic prices पर GVA और बाजार कीमतों पर GDP को मुख्य माप बनाया गया।
इसलिए दोनों बदलाव हुए, उत्तर (4)।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.68 आर्थिक वृद्धि और GST
भारत में निकट भविष्य में 8 प्रतिशत या अधिक आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त करने में सर्वाधिक सहयोग किस तत्त्व (कारक) से मिल सकता है ?
  1. (1) देश में श्रम शक्ति का तीव्र गति से कौशल विकास किया जाय ।
  2. (2) सभी अवरुद्ध या रुके हुए उत्पादक प्रोजेक्टों का क्रियान्वयन किया जाय ।
  3. (3) व्यवसाय-व्यापार करने को आसान बनाने में तेज रफ्तार से वृद्धि की जाय ।
  4. (4) वस्तु व सेवा कर को बिना विलम्ब के 1 अप्रैल, 2016 से लागू किया जाय ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) वस्तु व सेवा कर को बिना विलम्ब के 1 अप्रैल, 2016 से लागू किया जाय ।
व्याख्या: उस समय यह माना गया कि GST लागू होने से पूरा देश एक बाज़ार बनेगा, टैक्स का बोझ घटेगा और GDP वृद्धि दर 1-2% तक बढ़ सकती है।
RPSC key के अनुसार सबसे बड़ा सहयोग GST को 1 अप्रैल 2016 से लागू करने से मिलता, इसलिए उत्तर (4)।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.69 प्रमुख अर्थशास्त्री
सूची-I में दी मदों को सूची-II में दी मदों के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूटों में सही उत्तर का चयन करें :
सूची-I (विशेषज्ञता)सूची-II (नाम)
A. कराधानi. एम गोविन्दा राव
B. कृषिii. सी. रंगराजन
C. मौद्रिक नीतिiii. अरविंद पानगड़िया
D. भारतीय अर्थव्यवस्था, नियोजन व राज्य स्तरीय सुधारiv. अशोक गुलाटी
E. राजकोषीय नीतिv. पार्थसारथी शॉम
कूट :
ABCDE
(1)iiiviiiiv
(2)iiviiiiiv
(3)viviiiiii
(4)viviiiiii
  1. (1) ii iv i iii v
  2. (2) i iv iii ii v
  3. (3) v iv ii iii i
  4. (4) v iv iii ii i
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) v iv ii iii i
व्याख्या: पार्थसारथी शॉम कराधान (tax) विशेषज्ञ, अशोक गुलाटी कृषि अर्थशास्त्री और सी. रंगराजन (पूर्व RBI गवर्नर) मौद्रिक नीति के विशेषज्ञ हैं।
अरविंद पानगड़िया (नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष) भारतीय अर्थव्यवस्था व नियोजन से और एम. गोविन्दा राव राजकोषीय नीति से जुड़े हैं।
इसलिए A-v, B-iv, C-ii, D-iii, E-i, यानी विकल्प (3)।
इस topic के notes पढ़ें →

POVERTY & UNEMPLOYMENT

RAS Pre 2024 Question Paper · Q.44 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
भारत में "राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम" (NFSA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
A. यह 5 जुलाई, 2013 को अधिनियमित किया गया।
B. वर्तमान में लगभग 50 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आते हैं।
C. यह अधिनियम कानूनी रूप से 75% ग्रामीण आबादी और 50% शहरी आबादी को सब्सिडी युक्त खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार देता है।
संकेतांकों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर दीजिये :
  1. (1) B एवं C दोनों सही हैं।
  2. (2) A एवं B दोनों सही हैं।
  3. (3) A एवं C दोनों सही हैं।
  4. (4) A, B एवं C सही हैं।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) A एवं C दोनों सही हैं।
व्याख्या: NFSA पहले 5 जुलाई 2013 को ordinance के रूप में आया था (Act सितंबर 2013 में notify हुआ), इसलिए official key ने A को सही माना है। इसमें 75% ग्रामीण और 50% शहरी आबादी को सस्ता अनाज पाने का कानूनी हक मिला है, इसलिए C सही है। B गलत है, क्योंकि NFSA के तहत करीब 81 करोड़ लोग आते हैं, 50 करोड़ नहीं।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.46 श्रमिक जनसंख्या अनुपात
कार्मिकों का जनसंख्या से अनुपात को परिभाषित किया जाता है
  1. (1) श्रम शक्ति में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
  2. (2) कार्यशील आयु की जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
  3. (3) कुल जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
  4. (4) कुल जनसंख्या में कार्यशील आयु की जनसंख्या का प्रतिशत
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) कुल जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों का प्रतिशत
व्याख्या: PLFS (MoSPI) के अनुसार WPR = कुल जनसंख्या में employed लोगों का प्रतिशत। Labour force में employed लोगों का हिस्सा निकालने पर (100 - unemployment rate) मिलता है, WPR नहीं। Option 4 working-age population का हिस्सा बताता है, जो WPR नहीं है।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.63 गरीबी के अनुमान
भारत में बेरोजगारी और गरीबी के अनुमान आधारित हैं
  1. (1) NSSO के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर ।
  2. (2) CSO के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर ।
  3. (3) योजना आयोग के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर ।
  4. (4) NSSO के परिवारों के आय के सर्वे पर ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) NSSO के परिवारों के उपभोग व्यय के सर्वे पर ।
व्याख्या: भारत में गरीबी और बेरोज़गारी के अनुमान NSSO के बड़े sample survey पर आधारित होते हैं।
गरीबी रेखा घरेलू उपभोग व्यय (consumption expenditure) से तय होती है, आय से नहीं।
इसलिए उत्तर (1)।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.134 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
A. योजना में निर्धनता रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान करती है ।
B. योजना के अन्तर्गत ₹ 8000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है ।
C. योजना के अन्तर्गत प्रत्येक एलपीजी गैस कनेक्शन पर बीपीएल परिवार को ₹ 2,800 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ।
D. योजना देश भर में 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को लाभ पहुँचाएगी ।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?
  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल B और C
  3. (3) केवल A, C और D
  4. (4) केवल A, B और D
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) केवल A, B और D
व्याख्या: PM Ujjwala Yojana (1 मई 2016, बलिया) में BPL परिवार की महिला के नाम free LPG connection मिलता है, इसलिए A सही।
इसके लिए ₹ 8,000 करोड़ रखे गए और 5 करोड़ BPL परिवारों का लक्ष्य था, इसलिए B और D सही।
हर connection पर सहायता ₹ 1,600 थी, ₹ 2,800 नहीं, इसलिए C गलत।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.65 रंगराजन समिति गरीबी अनुपात
डॉ. सी. रंगराजन विशेषज्ञ-समूह द्वारा अपनायी गयी विधि के अनुसार निम्न में से किस राज्य में 2011-12 में जनसंख्या के संबंध में निर्धनता का अनुपात सही नहीं रहा ?
  1. (1) छत्तीसगढ़ 37.9%
  2. (2) गोआ 6.3%
  3. (3) राजस्थान 21.7%
  4. (4) समस्त भारत 29.5%
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) छत्तीसगढ़ 37.9%
व्याख्या: रंगराजन समूह के अनुसार 2011-12 में गरीबी अनुपात: गोवा 6.3%, राजस्थान 21.7%, पूरा भारत 29.5% था।
छत्तीसगढ़ का अनुपात 47.9% था, 37.9% नहीं, इसलिए (1) गलत जोड़ा है।
इस topic के notes पढ़ें →

TRADE POLICY (BALANCE OF PAYMENT, FOREIGN POLICY(FDI & FPI ))

RAS Pre 2016 Question Paper · Q.66 भारत का व्यापार संतुलन
भारत के व्यापार संतुलन के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
  1. (1) भारत का व्यापार संतुलन 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए ऋणात्मक था ।
  2. (2) भारत का व्यापार संतुलन 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए धनात्मक था ।
  3. (3) भारत का व्यापार संतुलन 1972-73 तथा 1976-77 के दो वर्षों को छोड़कर (जब वह धनात्मक था) 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए ऋणात्मक था ।
  4. (4) भारत का व्यापार संतुलन 1972-73 तथा 1976-77 के दो वर्षों को छोड़कर (जब वह ऋणात्मक था) 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए धनात्मक था ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) भारत का व्यापार संतुलन 1972-73 तथा 1976-77 के दो वर्षों को छोड़कर (जब वह धनात्मक था) 1949-50 से 2015-16 तक की संपूर्ण अवधि के लिए ऋणात्मक था ।
व्याख्या: भारत का आयात लगभग हमेशा निर्यात से ज़्यादा रहा है, इसलिए व्यापार संतुलन ऋणात्मक (deficit) रहा।
सिर्फ़ 1972-73 और 1976-77 में निर्यात आयात से ज़्यादा रहा और व्यापार संतुलन धनात्मक हुआ।
इसलिए उत्तर (3)।
इस topic के notes पढ़ें →

AGRICULTURE

RAS Pre 2024 Question Paper · Q.43 फसल उत्पादन में अग्रणी राज्य
सूची-I में कृषि फसलें तथा सूची-II में 2021-22 में इन फसलों के उत्पादन में प्रथम स्थान पर रहे राज्यों के नाम हैं। संकेतांकों का प्रयोग करते हुए उन्हें सुमेलित कीजिए :
सूची-Iसूची-II
A. पोषक अनाजi. राजस्थान
B. कुल दलहनii. कर्नाटक
C. मूँगफलीiii. मध्यप्रदेश
D. सोयाबीनiv. महाराष्ट्र
v. गुजरात
संकेतांक :
ABCD
(1)iiiiiiiv
(2)iiiiivii
(3)iiiiiviv
(4)ivviiiii
  1. (1) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
  2. (2) A-iii, B-i, C-iv, D-ii
  3. (3) A-ii, B-iii, C-v, D-iv
  4. (4) A-iv, B-v, C-ii, D-iii
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) A-ii, B-iii, C-v, D-iv
व्याख्या: Official key के अनुसार 2021-22 में total pulses में मध्यप्रदेश, groundnut में गुजरात और soyabean में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहे। Groundnut में गुजरात सिर्फ option 3 में है, इसलिए code 3 ही बनता है, जिसमें nutricereals के लिए कर्नाटक दिया है।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.21 हरित क्रांति के प्रभाव
कथन (A) : भारत में हरित क्रान्ति के फलस्वरूप खाद्यान्नों के उत्पादन में वृद्धि हुई है ।
कारण (R) : भारत में हरित क्रान्ति के परिणामस्वरूप क्षेत्रीय असमानताओं में वृद्धि हुई है ।
कूट :
  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।
  2. (2) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
  3. (3) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है ।
  4. (4) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
व्याख्या: हरित क्रांति से गेहूँ-चावल जैसे खाद्यान्नों का उत्पादन बहुत बढ़ा, इसलिए (A) सही है।
इसका फायदा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी UP जैसे क्षेत्रों को ज़्यादा मिला, जिससे क्षेत्रीय असमानता बढ़ी; (R) भी सही है।
पर असमानता बढ़ना उत्पादन बढ़ने का कारण नहीं है, इसलिए उत्तर (2)।
इस topic के notes पढ़ें →
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.65 MSP और C2 लागत
वर्ष 1997-98 के बाद से न्यूनतम समर्थन मूल्य के सन्दर्भ में कौन सा कथन सत्य है ?
  1. (1) न्यूनतम समर्थन मूल्य = C2 लागतें
  2. (2) न्यूनतम समर्थन मूल्य > C2 लागतें
  3. (3) न्यूनतम समर्थन मूल्य < C2 लागतें
  4. (4) न्यूनतम समर्थन मूल्य C2 लागत से स्वतन्त्र होता है ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) न्यूनतम समर्थन मूल्य > C2 लागतें
व्याख्या: C2 लागत में खेती का पूरा खर्च, अपनी ज़मीन का किराया और पूंजी पर ब्याज भी जुड़ता है।
RPSC key के अनुसार 1997-98 के बाद MSP, C2 लागत से ज़्यादा तय किया जाता रहा है।
इसलिए उत्तर (2)।
इस topic के notes पढ़ें →
Advertisement