शुभ दीपावली! NotesMedia की ओर से आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं ✨ · RAS Pre में 27 दिन बचे शुभ दीपावली! आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं ✨ · RAS Pre: 27 दिन शुभ दीपावली! ✨ RAS notes →RAS Pre: 27 दिन →

RAS Reasoning & Maths PYQ – Reasoning और गणित के पिछले साल के प्रश्न

RAS Prelims में Reasoning और गणित से पूछे गए 65 प्रश्न, chapter के हिसाब से। पहले खुद उत्तर सोचें, फिर “उत्तर और व्याख्या देखें” खोलें। उत्तर RPSC की final answer key के अनुसार हैं।

स्रोत: RPSC Question Papers और Answer Keys (rpsc.rajasthan.gov.in) · अपडेट: 02 Nov 2026

अन्य प्रश्न

RAS Pre 2024 Question Paper · Q.79 कथन और अभिधारणा
नीचे दिए गए प्रश्न में, कथन तथा दो अभिधारणाएँ (I) तथा (II) दी गई हैं। निम्न में से सही विकल्प को चुनिए :
कथन : मिट्टी में पोषक-तत्त्वों की पूर्ति के क्रम में, यह आवश्यक है कि प्रत्येक दूसरी ऋतु में अलग प्रकार की फसलों को उगाना चाहिए।
अभिधारणाएँ :
(I) एक फसल उसी खेत में कभी भी दूसरी बार नहीं उगाई जा सकती।
(II) यदि लगातार ऋतु में अलग प्रकार की फसल उगाई जाती है, तो मिट्टी में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त पोषक-तत्त्वों जैसे खाद को मिलाने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं रहती।
  1. (1) केवल अभिधारणा (I) अन्तर्निहित है।
  2. (2) केवल अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है।
  3. (3) (I) तथा (II) दोनों अभिधारणाएँ अन्तर्निहित हैं।
  4. (4) ना तो अभिधारणा (I) और ना ही अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) ना तो अभिधारणा (I) और ना ही अभिधारणा (II) अन्तर्निहित है।
व्याख्या: कथन सिर्फ crop rotation की सलाह देता है। (I) में "कभी भी" बहुत extreme है – कथन यह नहीं कहता कि वही फसल दोबारा नहीं उगा सकते।
(II) में "बिलकुल भी खाद नहीं" भी extreme है – crop rotation मदद करता है, पर खाद की ज़रूरत ख़त्म होना कथन से नहीं निकलता। इसलिए दोनों में से कोई अभिधारणा अन्तर्निहित नहीं है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.81 न्याय निगमन (Syllogism)
नीचे दिए गए प्रश्न में तीन कथनों के पश्चात् दो निष्कर्ष (I) तथा (II) दिये गये हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है। निष्कर्षों को पढ़कर, उत्तर दीजिए।
कथन : कुछ चिह्न, आकृतियाँ हैं।
सभी चिह्न, ग्राफिक हैं।
कोई भी ग्राफिक, चित्र नहीं है।
निष्कर्ष :
(I) कुछ ग्राफिक, आकृतियाँ हैं।
(II) कुछ चिह्न, चित्र हैं।
  1. (1) ना तो निष्कर्ष (I) और ना ही निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  2. (2) दोनों निष्कर्ष (I) तथा (II) अनुसरण करते हैं।
  3. (3) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
  4. (4) केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
व्याख्या: कुछ चिह्न आकृतियाँ हैं + सभी चिह्न ग्राफिक हैं → जो चिह्न आकृति हैं, वे ग्राफिक भी हैं, इसलिए "कुछ ग्राफिक आकृतियाँ हैं" – (I) सही।
सभी चिह्न ग्राफिक हैं + कोई ग्राफिक चित्र नहीं → कोई चिह्न चित्र नहीं है, इसलिए (II) गलत। केवल (I) अनुसरण करता है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.82 कथन और तर्क
एक कथन के पश्चात् दो तर्क (I) और (II) दिये गये हैं। कौन सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं, चुनिये।
कथन : क्या राजस्थान में बिजली की आवश्यकता कम करने के लिये हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग होना चाहिये ?
तर्क :
(I) हाँ, इससे हमारे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होगा और पर्यावरण अनुकूलता को बढ़ावा मिलेगा।
(II) नहीं, सौर पैनल महँगे हैं और सभी मकान मालिक सब्सिडी के बिना इसे वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
  1. (1) केवल तर्क (I) मजबूत है।
  2. (2) केवल तर्क (II) मजबूत है।
  3. (3) दोनों तर्क मजबूत हैं।
  4. (4) ना तो तर्क (I) और ना ही तर्क (II) मजबूत है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) केवल तर्क (I) मजबूत है।
व्याख्या: तर्क (I) सीधे कथन के फायदे (संसाधन संरक्षण, पर्यावरण) से जुड़ा है, इसलिए मजबूत है।
तर्क (II) कमज़ोर है क्योंकि महँगा होना एक practical दिक्कत है जिसे subsidy से हल किया जा सकता है – इससे सौर ऊर्जा अपनाने का विचार गलत साबित नहीं होता। इसलिए केवल (I) मजबूत है।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.83 गणना – त्रिभुजों की संख्या
किसी वृत्त पर एकसमान दूरी पर आठ बिन्दु स्थित हैं। इन बिन्दुओं को शीर्ष लेकर समकोण त्रिभुज खींचे जाते हैं, जहाँ प्रत्येक त्रिभुज की एक भुजा वृत्त का व्यास है। ऐसे सभी सम्भव समकोण त्रिभुजों की संख्या है :
  1. (1) 8
  2. (2) 16
  3. (3) 20
  4. (4) 24
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 24
व्याख्या: 8 बराबर दूरी वाले बिन्दुओं में आमने-सामने के 4 जोड़े हैं, यानी 4 व्यास बनते हैं।
हर व्यास के साथ बाकी 6 बिन्दुओं में से कोई भी एक बिन्दु लेने पर समकोण त्रिभुज बनता है (अर्धवृत्त में बना कोण 90° होता है)।
कुल त्रिभुज = 4 × 6 = 24
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.84 संख्या श्रेणी
निम्न श्रेणी का अगला पद है :
2, 12, 36, 80, 150, ?
  1. (1) 210
  2. (2) 252
  3. (3) 258
  4. (4) 270
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) 252
व्याख्या: Pattern: n³ + n²
1+1=2, 8+4=12, 27+9=36, 64+16=80, 125+25=150
अगला पद = 6³ + 6² = 216 + 36 = 252
Advertisement
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.85 कूट भाषा (Coding-Decoding)
एक कूट पद्धति में, 'PROJECT' को 'CEOPRT' तथा 'PLANE' को 'ELNP' में लिखा जाता है, तो उसी कूट पद्धति में 'ORGANISED' को लिखा जायेगा :
  1. (1) ADEGIOSR
  2. (2) ADEGIROS
  3. (3) ADEGOIRS
  4. (4) ADEGIORS
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) ADEGIORS
व्याख्या: Rule: शब्द का बीच वाला अक्षर हटाओ और बाकी अक्षरों को alphabetical order में लिखो।
PROJECT → बीच का J हटाया → C E O P R T; PLANE → बीच का A हटाया → E L N P
ORGANISED (9 अक्षर) → बीच का 5वाँ अक्षर N हटाया → O,R,G,A,I,S,E,D → ADEGIORS
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.86 कथन और क्रियाविधि
नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन के पश्चात् दो क्रियाविधियाँ (I) तथा (II) दी गई हैं। निम्न में से सही विकल्प को चुनिए :
कथन : पिछले लोक सभा चुनाव की तुलना में इस बार के लोक सभा चुनाव में मतदान कम हुआ है।
क्रियाविधि :
(I) चुनाव आयोग को लोक सभा का चुनाव पुनः करवाने की घोषणा करनी चाहिए।
(II) चुनाव आयोग को उन लोगों का मतदान का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए, जिन्होंने इस बार के लोक सभा चुनाव में मतदान नहीं किया।
  1. (1) केवल (I) अनुसरण करता है।
  2. (2) केवल (II) अनुसरण करता है।
  3. (3) ना तो (I) और ना ही (II) अनुसरण करता है।
  4. (4) दोनों (I) तथा (II) अनुसरण करते हैं।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) ना तो (I) और ना ही (II) अनुसरण करता है।
व्याख्या: कम मतदान होने से चुनाव अवैध नहीं होता, इसलिए दोबारा चुनाव (I) करवाना practical और सही कदम नहीं है।
वोट न देने पर मतदान का अधिकार छीनना (II) लोकतंत्र के ख़िलाफ़ और बहुत कठोर कदम है। इसलिए दोनों में से कोई क्रियाविधि अनुसरण नहीं करती।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.87 दिशा एवं दूरी
बिन्दु A से श्रीमान X दक्षिण की ओर चलना प्रारम्भ करता है। 20 मीटर चलने के बाद वह बिन्दु B पर पहुँचता है। अब वह बायीं ओर मुड़कर 20 मीटर चलने के बाद बिन्दु C पर पहुँचता है। अब वह 45° वामावर्त दिशा में मुड़कर, 20√3 मीटर चलकर बिन्दु D पर पहुँचता है, तो बिन्दु A से बिन्दु D की न्यूनतम दूरी क्या है ?
  1. (1) 20√3 मीटर
  2. (2) 40 मीटर
  3. (3) 20√5 मीटर
  4. (4) 40√3 मीटर
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 20√5 मीटर
व्याख्या: A = (0, 0) लें। दक्षिण 20 m → B (0, −20)। बायीं ओर (पूर्व) 20 m → C (20, −20)।
पूर्व से 45° वामावर्त = उत्तर-पूर्व; 20√3 m चलने पर x और y दोनों में 20√3/√2 = 10√6 बढ़ेगा → D (20+10√6, −20+10√6)।
AD² = (20+10√6)² + (10√6−20)² = 2×400 + 2×600 = 2000 → AD = √2000 = 20√5 m
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.88 वेन आरेख
निम्न वेन रेखाचित्र के बाद चार विकल्प दिए गए हैं। उस विकल्प का चयन कीजिए जो इस वेन रेखाचित्र के द्वारा सही निरूपित हो।
(चित्र: तीन वृत्त, जो एक-दूसरे को आपस में काटते हैं)
  1. (1) शिक्षक, माँ, चिकित्सक
  2. (2) ब्रह्माण्ड, ग्रह, तारे
  3. (3) आयकर, बिक्रीकर, सेवाकर
  4. (4) पुस्तकालय, पुस्तकें, फर्नीचर

इस प्रश्न में चित्र/आकृति थी। पूरा प्रश्न RPSC की official PDF में देखें।

उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) शिक्षक, माँ, चिकित्सक
व्याख्या: चित्र में तीनों वृत्त एक-दूसरे को काटते हैं, यानी हर दो वर्गों में और तीनों में भी कुछ common सदस्य हो सकते हैं।
एक महिला शिक्षक भी हो सकती है, माँ भी और चिकित्सक भी – इसलिए "शिक्षक, माँ, चिकित्सक" सही है।
ग्रह और तारे ब्रह्माण्ड के अंदर हैं; तीनों कर अलग-अलग हैं; पुस्तकें और फर्नीचर पुस्तकालय के अंदर हैं – ये सब इस चित्र से मेल नहीं खाते।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.89 दर्पण प्रतिबिम्ब
एक दर्पण में अंग्रेजी वर्णमाला (बड़े अक्षरों में) के व्यंजनों के प्रतिबिम्बों का अवलोकन किया जाता है। इनमें से उन प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी है, जो अपनी मूल आकृति के समान दिखाई नहीं देते हैं ?
  1. (1) 13
  2. (2) 14
  3. (3) 15
  4. (4) 16
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) 14
व्याख्या: English में 21 व्यंजन (consonants) हैं।
जिन व्यंजनों में खड़ी (vertical) symmetry है, उनका mirror image वैसा ही दिखता है: H, M, T, V, W, X, Y = 7
बाकी व्यंजन = 21 − 7 = 14, जो अपनी मूल आकृति जैसे नहीं दिखते।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.90 रक्त संबंध
एक परिवार में छः सदस्य A, B, C, D, E और F हैं। B का विवाह C से हुआ है। F, E की माता है और D, F की पुत्री है। A की पुत्री E है और C का पुत्र A है। परिवार में दो विवाहित जोड़े हैं। निम्न में से कौन सा सही है ?
  1. (1) B, E का दादा है।
  2. (2) C, A की माता है।
  3. (3) C, D की दादी है।
  4. (4) E, C की पौत्री है।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) E, C की पौत्री है।
व्याख्या: E, A की पुत्री है और F, E की माता है → A और F पति-पत्नी हैं (दूसरा जोड़ा B-C)। D भी F (और A) की पुत्री है।
A, C का पुत्र है → E, C की पौत्री (granddaughter) है – यह पक्का सही है।
C का लिंग (gender) नहीं दिया गया, इसलिए C माता/दादी है या B दादा है – यह तय नहीं किया जा सकता।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.91 मिश्रण एवं अनुपात
एक गृहिणी के पास 1000 मिली लीटर का मिश्रण है, जिसमें दूध और पानी का अनुपात 3:1 है। वो इसमें दूध और पानी के 3:2 अनुपात वाले 250 मिली लीटर मिश्रण को मिलाती है। तब वो इस संयुक्त मिश्रण में से 250 मिली लीटर का उपयोग दही बनाने के लिये करती है। शेष बचे हुये मिश्रण में कितना शुद्ध दूध बचा हुआ है ?
  1. (1) 1000 मिली लीटर
  2. (2) 912 मिली लीटर
  3. (3) 750 मिली लीटर
  4. (4) 720 मिली लीटर
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 720 मिली लीटर
व्याख्या: पहले मिश्रण में दूध = 1000 × 3/4 = 750 ml; दूसरे में दूध = 250 × 3/5 = 150 ml
कुल मिश्रण = 1250 ml, कुल दूध = 900 ml
250 ml (यानी 1/5 भाग) निकालने पर 4/5 बचता है → दूध = 900 × 4/5 = 720 ml
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.92 प्रतिशत – मूल्य में कमी
चावल के मूल्य में 21% की कमी होने से एक व्यक्ति ₹ 1,000 में 10.5 किलोग्राम अधिक चावल खरीद सकता है। कम होने के बाद चावल का प्रति किलोग्राम मूल्य क्या है ?
  1. (1) ₹ 20
  2. (2) ₹ 30
  3. (3) ₹ 40
  4. (4) ₹ 15
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) ₹ 20
व्याख्या: 21% कमी से ₹ 1000 में ₹ 210 की बचत होती है, और इसी ₹ 210 से 10.5 kg अधिक चावल आता है।
घटा हुआ मूल्य = 210 ÷ 10.5 = ₹ 20 प्रति kg
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.93 साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
₹ 8,000 की राशि पर एक निश्चित प्रतिशत वार्षिक दर से 3 वर्षों का साधारण ब्याज ₹ 3,600 है। यदि समान ब्याज दर पर उसी राशि पर 8-माही चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाता है, तो 2 वर्षों के बाद कुल चक्रवृद्धि ब्याज होगा
  1. (1) ₹ 10,248
  2. (2) ₹ 10,648
  3. (3) ₹ 2,248
  4. (4) ₹ 2,648
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) ₹ 2,648
व्याख्या: दर = 3600 × 100 ÷ (8000 × 3) = 15% वार्षिक
8 महीने की दर = 15 × 8/12 = 10%; 2 वर्ष = 24 महीने = 3 period
मिश्रधन = 8000 × (1.1)³ = 10,648 → चक्रवृद्धि ब्याज = 10,648 − 8,000 = ₹ 2,648
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.94 क्षेत्रफल एवं परिमाप
एक त्रिभुज की भुजाएँ 5, 12 और 13 इकाई हैं। एक आयत बनाया गया है, जिसका क्षेत्रफल त्रिभुज के क्षेत्रफल के बराबर है। इसकी चौड़ाई 10 इकाई है, इस आयत का परिमाप है :
  1. (1) 30 इकाई
  2. (2) 26 इकाई
  3. (3) 13 इकाई
  4. (4) 40 इकाई
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) 26 इकाई
व्याख्या: 5² + 12² = 13², इसलिए यह समकोण त्रिभुज है → क्षेत्रफल = ½ × 5 × 12 = 30
आयत की लंबाई = 30 ÷ 10 = 3
परिमाप = 2 × (10 + 3) = 26 इकाई
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.95 आकृतियों की गिनती
निम्न चित्र में कितने त्रिभुज दिये गये हैं ?
  1. (1) 12
  2. (2) 14
  3. (3) 16
  4. (4) 18

इस प्रश्न में चित्र/आकृति थी। पूरा प्रश्न RPSC की official PDF में देखें।

उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 16
व्याख्या: चित्र में एक खड़ी रेखा के ऊपर-नीचे के सिरों से तिरछी रेखाएँ बीच में cross करती हैं और दायीं ओर एक बड़े त्रिभुज का शीर्ष बनाती हैं।
छोटे त्रिभुजों से शुरू करके, फिर दो-दो और बड़े हिस्सों को जोड़कर व्यवस्थित (systematic) गिनती करने पर कुल 16 त्रिभुज मिलते हैं।
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.96 माध्य (औसत)
100 प्रेक्षणों के माध्य की 49 गणना की गई। बाद में पता चला कि 40, 20, 50 के रूप में लिए गए प्रेक्षण वास्तव में क्रमशः 60, 70, 80 थे। सही माध्य है
  1. (1) 48
  2. (2) 49.33
  3. (3) 50
  4. (4) 49.5
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 50
व्याख्या: गलत योग = 100 × 49 = 4900
सुधार = (60 + 70 + 80) − (40 + 20 + 50) = 210 − 110 = 100
सही योग = 5000 → सही माध्य = 5000 ÷ 100 = 50
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.97 क्रमचय (Permutation)
वर्णमाला के दस अलग-अलग अक्षर दिए गए हैं। इन दिए गए अक्षरों से पाँच अक्षरों वाले शब्द बनाए गये हैं। तो उन शब्दों की संख्या, जिनमें कम से कम एक अक्षर दोहराया गया है, है :
  1. (1) 69760
  2. (2) 30240
  3. (3) 99748
  4. (4) 99784
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) 69760
व्याख्या: कुल शब्द (दोहराव allowed) = 10⁵ = 1,00,000
बिना दोहराव वाले शब्द = 10 × 9 × 8 × 7 × 6 = 30,240
कम से कम एक अक्षर दोहराया हो = 1,00,000 − 30,240 = 69,760
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.98 प्रायिकता
दो पासों को एक साथ फेंकने पर प्राप्त होने वाली संख्याओं का योग एक अभाज्य संख्या होने की प्रायिकता है :
  1. (1) 1/2
  2. (2) 1/3
  3. (3) 5/12
  4. (4) 7/12
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 5/12
व्याख्या: कुल परिणाम = 36। अभाज्य योग: 2 (1 तरीका), 3 (2), 5 (4), 7 (6), 11 (2) = कुल 15 तरीके
प्रायिकता = 15/36 = 5/12
RAS Pre 2024 Question Paper · Q.100 आँकड़ों का निर्वचन – पाई चार्ट
दिया गया पाई-चार्ट विभिन्न खाद्य फसलों के लिए प्रयुक्त भूमि क्षेत्रफल के वितरण को प्रदर्शित करता है :
(पाई-चार्ट: गेहूँ 72°, चावल 82°, अन्य फसलें 90°, मक्का 45°, बाजरा 18°, ज्वार 27°, जौ 26°)
निम्न में से कुल क्षेत्रफल का 50% से अधिक उपयोग में लेने वाले सही विकल्प का चयन कीजिए।
  1. (1) गेहूँ, जौ तथा ज्वार
  2. (2) चावल, गेहूँ तथा ज्वार
  3. (3) चावल, मक्का तथा जौ
  4. (4) बाजरा, मक्का तथा चावल

इस प्रश्न में चित्र/आकृति थी। पूरा प्रश्न RPSC की official PDF में देखें।

उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) चावल, गेहूँ तथा ज्वार
व्याख्या: 50% से अधिक का मतलब 180° से ज़्यादा।
चावल + गेहूँ + ज्वार = 82 + 72 + 27 = 181° → 50% से अधिक ✔
बाकी: गेहूँ+जौ+ज्वार = 125°, चावल+मक्का+जौ = 153°, बाजरा+मक्का+चावल = 145° – सब 180° से कम।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.101 कथन और परिकल्पना
इस प्रश्न में एक कथन के साथ दो परिकल्पनाएँ दी गई हैं ।
कथन : कठिन परिश्रमी व्यक्ति के लिये पहुँच से बाहर कुछ भी नहीं है ।
परिकल्पना : I. एक कठिन परिश्रमी व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है ।
II. जो कठिन परिश्रम नहीं करते, वो कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते ।
तब, कौन सा उत्तर सही है ?
  1. (1) केवल I कथन में अंतर्निहित है ।
  2. (2) केवल II कथन में अंतर्निहित है ।
  3. (3) दोनों I और II कथन में अंतर्निहित हैं ।
  4. (4) ना तो I ना ही II कथन में अंतर्निहित है ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) केवल I कथन में अंतर्निहित है ।
व्याख्या: 'मेहनती के लिए कुछ भी पहुँच से बाहर नहीं' का सीधा मतलब है कि मेहनती सब कुछ पा सकता है, इसलिए I implied है।
कथन मेहनत न करने वालों के बारे में कुछ नहीं कहता, इसलिए II implied नहीं है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.102 कथन और तर्क
निम्न कथन के साथ दो तर्क I तथा II दिये गये हैं, तय करें कि कौन सा तर्क मजबूत है और कौन सा कमजोर । उत्तर दीजिए :
कथन : वाहन चलाते समय क्या मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध होना चाहिए ?
तर्क : I. हाँ, ज्यादातर समय यह दुर्घटना का कारण बनता है ।
II. नहीं, मोबाइल उपयोग करने वालों के लिए आपात स्थिति में समस्या हो जायेगी ।
  1. (1) केवल तर्क I मजबूत है ।
  2. (2) केवल तर्क II मजबूत है ।
  3. (3) दोनों I और II तर्क मजबूत हैं ।
  4. (4) ना तो I ना ही II तर्क मजबूत हैं ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) केवल तर्क I मजबूत है ।
व्याख्या: Driving करते समय mobile use से ध्यान भटकता है और दुर्घटना होती है, यह सीधा और ज़रूरी कारण है, इसलिए I मजबूत है।
Emergency में गाड़ी रोककर भी फोन किया जा सकता है, इसलिए II कमजोर है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.103 न्याय निगमन (Syllogism)
कथन : 1. सभी फल, पेड़ हैं ।
2. कोई फूल, पेड़ नहीं है ।
निष्कर्ष : I. कोई फूल, फल नहीं है ।
II. कुछ पेड़, फल हैं ।
  1. (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है ।
  2. (2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है ।
  3. (3) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है ।
  4. (4) दोनों ही निष्कर्ष I तथा II अनुसरण करते हैं ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) दोनों ही निष्कर्ष I तथा II अनुसरण करते हैं ।
व्याख्या: सभी फल पेड़ हैं और कोई फूल पेड़ नहीं है, तो कोई फूल फल नहीं हो सकता, इसलिए I सही।
'सभी फल पेड़ हैं' को उलटने पर 'कुछ पेड़ फल हैं' बनता है, इसलिए II भी सही।
दोनों निष्कर्ष follow करते हैं।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.104 कथन और मान्यता
निम्न का उत्तर दीजिए :
कथन : यदि वह बुद्धिमान है, तो वह नेट परीक्षा उत्तीर्ण करेगा ।
मान्यता : I. नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये उसे बुद्धिमान होना चाहिए ।
II. वह नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होगा ।
  1. (1) न तो I और न ही II अन्तर्निहित है ।
  2. (2) केवल मान्यता II अन्तर्निहित है ।
  3. (3) या तो I या II अन्तर्निहित है ।
  4. (4) दोनों I तथा II अन्तर्निहित हैं ।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) न तो I और न ही II अन्तर्निहित है ।
व्याख्या: कथन कहता है: बुद्धिमान है तो पास होगा। इसका मतलब यह नहीं कि पास होने के लिए बुद्धिमान होना ज़रूरी है, इसलिए I implicit नहीं।
कथन शर्त (if) वाला है, यह पक्का नहीं कहता कि वह पास होगा ही, इसलिए II भी implicit नहीं।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.105 त्रिभुज गिनना
दी गई आकृति में त्रिभुजों की कुल संख्या है :
RAS Pre प्रश्न 105 का चित्र
  1. (1) 21
  2. (2) 23
  3. (3) 25
  4. (4) 27
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 27
व्याख्या: चित्र में एक बड़ा उल्टा त्रिभुज, एक सीधा त्रिभुज, अंदर एक छोटा उल्टा त्रिभुज और ऊपर से नीचे के शीर्ष तक एक खड़ी रेखा है।
खड़ी रेखा तीनों त्रिभुजों को दो बराबर हिस्सों में बाँटती है, इसलिए दोनों तरफ़ के आधे-आधे त्रिभुज भी गिनने होते हैं।
सभी छोटे-बड़े त्रिभुज गिनने पर कुल 27 बनते हैं, उत्तर (4)।
Advertisement
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.106 संख्या श्रेणी
अनुक्रम 1039, 2247, 3455, 4663,..... का अगला पद है :
  1. (1) 5772
  2. (2) 5871
  3. (3) 5782
  4. (4) 5881
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) 5871
व्याख्या: हर पद में 1208 जुड़ रहा है: 1039 + 1208 = 2247, 2247 + 1208 = 3455, 3455 + 1208 = 4663।
अगला पद = 4663 + 1208 = 5871।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.107 अक्षर-संख्या श्रेणी
नीचे दिए गए अनुक्रम में आगे का पद है :
7Y, 26V, 63R, 124M, ........
  1. (1) 216G
  2. (2) 216H
  3. (3) 215G
  4. (4) 215H
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 215G
व्याख्या: संख्याएँ: 2³-1 = 7, 3³-1 = 26, 4³-1 = 63, 5³-1 = 124, तो अगली 6³-1 = 215।
अक्षर: Y(25), V(22), R(18), M(13) में 3, 4, 5 घट रहे हैं, अगली बार 6 घटेगा: 13-6 = 7 = G।
उत्तर: 215G।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.108 असंगत शब्द
असंगत छाँटिए :
  1. (1) Cat
  2. (2) Cow
  3. (3) Goat
  4. (4) Pig
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) Goat
व्याख्या: Cat, Cow, Pig तीनों 3 अक्षर (letters) वाले शब्द हैं, जबकि Goat में 4 अक्षर हैं।
इसलिए Goat असंगत है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.109 कूट भाषा (Coding)
यदि "GYPSUM" को कूट संकेत में "MGSPYU" लिखा जाता है, "FATHER" को कूट संकेत में "RFHTAE" लिखा जाता है, तो "BEYOND" को कूट संकेत में लिखा जायेगा –
  1. (1) DBYOEN
  2. (2) NDEYBO
  3. (3) DBOEYN
  4. (4) DBOYEN
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) DBOYEN
व्याख्या: GYPSUM के अक्षरों की position 1-6 मानें, तो code में क्रम 6, 1, 4, 3, 2, 5 है (M G S P Y U)।
FATHER पर भी यही: R F H T A E।
BEYOND पर: 6=D, 1=B, 4=O, 3=Y, 2=E, 5=N, यानी DBOYEN।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.110 रक्त संबंध
A, B, C, D, E और F एक परिवार के 6 सदस्य हैं । पुरुषों की संख्या स्त्रियों की संख्या के बराबर है । परिवार में एक पति-पत्नी की जोड़ी है । A और E, F के पुत्र हैं, तथा A बड़ा है । D दो बच्चों की माता है (एक पुत्र है और एक पुत्री) । A का पुत्र B है । तब E की भतीजी है :
  1. (1) C
  2. (2) D
  3. (3) F
  4. (4) A
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) C
व्याख्या: A, E और B पुरुष हैं, तो बाकी तीन (C, D, F) स्त्रियाँ हैं।
B, A का पुत्र है और D दो बच्चों की माँ है, तो D, A की पत्नी है और उसके बच्चे B (पुत्र) और C (पुत्री) हैं।
C, A की बेटी है और E, A का भाई है, इसलिए C, E की भतीजी है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.111 आकृति पूर्ति (वर्ग बनाना)
प्रश्न में दिये गये चित्र को (X) से चिह्नित किया है । इसके पश्चात् दिये गये चार वैकल्पिक चित्रों को (A), (B), (C) तथा (D) से चिह्नित किया गया है । वह चित्र जो (X) में पूर्णतया समाहित होकर एक वर्ग का निर्माण करे, है :
RAS Pre प्रश्न 111 का चित्र
  1. (1) (D)
  2. (2) (B)
  3. (3) (C)
  4. (4) (A)
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) (C)
व्याख्या: चित्र (X) के ऊपर के कटे-फटे किनारे को उल्टा करके मिलाने पर केवल चित्र (C) का किनारा ठीक से fit होता है और पूरा वर्ग बनता है।
ध्यान रखें: option (3) में (C) लिखा है।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.112 मिश्रण और अनुपात
एक 60 लीटर के मिश्रण में दूध तथा पानी का अनुपात 5 : 3 है । यदि इसका अनुपात 1 : 2 करना हो, तो मिश्रण में मिलाये जाने वाले पानी की मात्रा होगी :
  1. (1) 17.5 लीटर
  2. (2) 22.5 लीटर
  3. (3) 58.5 लीटर
  4. (4) 52.5 लीटर
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 52.5 लीटर
व्याख्या: दूध = 60 × 5/8 = 37.5 लीटर, पानी = 22.5 लीटर।
अनुपात 1 : 2 के लिए पानी = 2 × 37.5 = 75 लीटर चाहिए।
मिलाना होगा = 75 - 22.5 = 52.5 लीटर।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.113 छूटी संख्या (सारणी)
दी गई सारणी में छूटी संख्या है :
543
1086
1312?
RAS Pre प्रश्न 113 का चित्र
  1. (1) 5
  2. (2) 7
  3. (3) 9
  4. (4) 14
उत्तर और व्याख्या देखें
RPSC ने यह प्रश्न delete किया
व्याख्या: RPSC ने इस प्रश्न को final answer key में delete कर दिया था।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.114 इकाई का अंक
गुणन (541 × 769 × 357) में इकाई का अंक क्या है ?
  1. (1) 7
  2. (2) 5
  3. (3) 3
  4. (4) 1
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) 5
व्याख्या: 5 की कोई भी power का इकाई अंक 5 होता है।
7 और 3 की powers हमेशा odd (विषम) होती हैं, और 5 × कोई भी odd संख्या का इकाई अंक 5 ही आता है।
इसलिए उत्तर 5।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.115 श्रम और खर्च (अनुपात)
200 बल्बों को 4 घण्टे प्रति दिन जलाया जाता है और इसका 6 दिन का खर्च ₹ 40 है । तो कितने बल्ब 3 घण्टे प्रति दिन जलाये जाने चाहिये ताकि 15 दिन का खर्च ₹ 48 हो ?
  1. (1) 72
  2. (2) 800
  3. (3) 128
  4. (4) 90
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 128
व्याख्या: M1×H1×D1/खर्च1 = M2×H2×D2/खर्च2
200×4×6/40 = n×3×15/48
120 = 45n/48, तो n = 120×48/45 = 128 बल्ब।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.116 प्रतिशत
दो विद्यार्थी X और Y एक परीक्षा में सम्मिलित हुये । X ने Y के अंकों से 9 अंक ज्यादा प्राप्त किये तथा X के अंक दोनों विद्यार्थियों के अंकों के जोड़ का 56% थे । X तथा Y द्वारा प्राप्त अंक क्रमश: हैं :
  1. (1) 39, 30
  2. (2) 41, 32
  3. (3) 42, 33
  4. (4) 43, 34
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 42, 33
व्याख्या: X = 56% तो Y = 44%, यानी X - Y = 12% = 9 अंक।
कुल अंक = 9 × 100/12 = 75।
X = 75 का 56% = 42, Y = 33।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.117 चक्रवृद्धि और साधारण ब्याज
समान वार्षिक ब्याज दर से ₹ 15,000 का 2 साल के चक्रवृद्धि (वार्षिक) ब्याज व सरल ब्याज का अन्तर ₹ 96 है । तो वार्षिक ब्याज दर है :
  1. (1) 8%
  2. (2) 10%
  3. (3) 12%
  4. (4) 7%
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) 8%
व्याख्या: 2 साल के लिए CI - SI = P × (R/100)²
96 = 15000 × (R/100)², तो (R/100)² = 0.0064
R/100 = 0.08, यानी R = 8%।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.118 चक्रवृद्धि ब्याज
एक पिता ने क्रमश: 17 और 18 वर्ष की आयु के अपने दो पुत्रों के लिये दो सावधि जमाओं में ₹ 16,400 को इस प्रकार बाँटा कि दोनों को 20 वर्ष की आयु होने पर उन्हें समान धनराशि मिले । यदि चक्रवृद्धि ब्याज की दर 5% वार्षिक (वार्षिक गणना) हो, तो छोटे पुत्र के लिए कितनी धनराशि जमा करेगा ?
  1. (1) ₹ 8,000
  2. (2) ₹ 8,200
  3. (3) ₹ 8,400
  4. (4) ₹ 10,000
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) ₹ 8,000
व्याख्या: छोटे पुत्र का पैसा 3 साल और बड़े का 2 साल बढ़ेगा।
x × (1.05)³ = (16400 - x) × (1.05)², तो 1.05x = 16400 - x
2.05x = 16400, x = ₹ 8,000।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.119 आँकड़ा विश्लेषण (सारणी)
प्रश्न संख्या 119 तथा 120 के लिये :
निम्न सारणी एवं पाई आलेख का अवलोकन कीजिए :
भारत से वाहन निर्यात (हजारों में)
प्रकार2010-112011-122012-132013-14
दो पहिया1250131714231320
तीन पहिया433467561516
कारें716813795721
एल एम वी823756826803
एल सी वी10129831058968
एच सी वी913100311011063
भारत से विभिन्न क्षेत्रों में दो पहिया वाहन निर्यात के हिस्से
[पाई आलेख] 2010-2011: USA 105°, SA 60°, CS 120°, Others 45°, EU (शेष)
2013-2014: USA (शेष), SA 75°, CS 50°, EU 65°, Others 75°
निम्न प्रश्नों (119 और 120) के उत्तर लिखिए :
एचसीवी के अतिरिक्त अन्य वाहनों के वर्ष 2010-11 की तुलना में 2013-14 में कितने प्रतिशत का परिवर्तन आया है ?
  1. (1) 2.22% वृद्धि
  2. (2) 2.22% कमी
  3. (3) 3.22% वृद्धि
  4. (4) 3.22% कमी
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) 2.22% वृद्धि
व्याख्या: HCV छोड़कर 2010-11 का कुल = 1250 + 433 + 716 + 823 + 1012 = 4234
2013-14 का कुल = 1320 + 516 + 721 + 803 + 968 = 4328
बढ़त = 94, प्रतिशत = 94/4234 × 100 ≈ 2.22% वृद्धि।
RAS Pre 2016 Question Paper · Q.120 आँकड़ा विश्लेषण (पाई चार्ट)
प्रश्न संख्या 119 तथा 120 के लिये :
निम्न सारणी एवं पाई आलेख का अवलोकन कीजिए :
भारत से वाहन निर्यात (हजारों में)
प्रकार2010-112011-122012-132013-14
दो पहिया1250131714231320
तीन पहिया433467561516
कारें716813795721
एल एम वी823756826803
एल सी वी10129831058968
एच सी वी913100311011063
भारत से विभिन्न क्षेत्रों में दो पहिया वाहन निर्यात के हिस्से
[पाई आलेख] 2010-2011: USA 105°, SA 60°, CS 120°, Others 45°, EU (शेष)
2013-2014: USA (शेष), SA 75°, CS 50°, EU 65°, Others 75°
2010-11 की तुलना में 2013-14 में कितने ज्यादा दो पहिया वाहन (निकटतम हजारों में) EU को निर्यात किये गये ?
  1. (1) 129
  2. (2) 131
  3. (3) 134
  4. (4) 176

इस प्रश्न में चित्र/आकृति थी। पूरा प्रश्न RPSC की official PDF में देखें।

उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 134
व्याख्या: 2010-11 में EU का कोण = 360 - (105 + 60 + 120 + 45) = 30°, निर्यात = 1250 × 30/360 ≈ 104.2 हजार।
2013-14 में EU = 65°, निर्यात = 1320 × 65/360 ≈ 238.3 हजार।
अंतर ≈ 134 हजार।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.94 कूट भाषा (Coding)
किसी कूट भाषा में "567" का अर्थ है "black tall man", "859" का अर्थ है "curly black hair", एवं "167" का अर्थ है "fat tall man", तो उसी कूट भाषा में "1" क्या व्यक्त करता है?
  1. (1) black
  2. (2) fat
  3. (3) curly
  4. (4) tall
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) fat
व्याख्या: 567 = black tall man और 167 = fat tall man में 6, 7 common हैं → tall, man।
बचा: 5 = black और 1 = fat।
इसलिए "1" = fat।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.95 दिशा ज्ञान
एक लड़की स्कूल जाना चाहती है। वह अपने घर से चलना प्रारम्भ करती है, जो पूर्व दिशा में स्थित है, और उसे आगे एक चौराहा मिलता है। बायीं ओर की सड़क जंगल की ओर जाती है एवं सीधी सड़क एक बाज़ार को जाती है, तो उसका स्कूल किस दिशा में है?
  1. (1) पूर्व
  2. (2) पश्चिम
  3. (3) उत्तर
  4. (4) दक्षिण
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) उत्तर
व्याख्या: घर पूर्व में है, तो वह पश्चिम की ओर चलती है।
पश्चिम की ओर मुँह हो तो बायाँ = दक्षिण (जंगल), सीधा = पश्चिम (बाज़ार), पीछे = पूर्व (घर)।
बचा दायाँ = उत्तर, वहीं स्कूल है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.96 रैंकिंग
अपनी कक्षा में शालिनी की रैंक ऊपर से सातवीं एवं नीचे से सत्ताईसवीं है, तो कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
  1. (1) 33
  2. (2) 34
  3. (3) 35
  4. (4) 32
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) 33
व्याख्या: कुल विद्यार्थी = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1
= 7 + 27 − 1 = 33
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.97 असमिका (Inequality)
यदि Q + R > P + S, एवं P + Q > R + S, तब यह निश्चित है कि; (P, Q, R, S धनात्मक पूर्ण संख्याएँ हैं) :
  1. (1) Q > S
  2. (2) S < P
  3. (3) R > S
  4. (4) Q < S
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) Q > S
व्याख्या: दोनों असमिकाएँ जोड़ें: (Q + R) + (P + Q) > (P + S) + (R + S)
2Q + P + R > P + R + 2S → 2Q > 2S
इसलिए Q > S निश्चित है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.98 संख्या पैटर्न
यदि (132, 28 → 20), (71, 9 → 10) तो (19, 13 → ?)
RAS Pre प्रश्न 98 का चित्र
  1. (1) 4
  2. (2) 5
  3. (3) 15
  4. (4) 8
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) 4
व्याख्या: Pattern: (ऊपर की दोनों संख्याओं का योग) ÷ 8 = नीचे की संख्या
(132 + 28) ÷ 8 = 20, (71 + 9) ÷ 8 = 10
(19 + 13) ÷ 8 = 32 ÷ 8 = 4
Advertisement
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.99 कथन और निष्कर्ष
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
a. सबसे बेहतर अभ्यर्थी के अलावा और कोई भी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सकता है।
b. कुछ लोग जो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं।
c. कुछ लोग जो अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?
  1. (1) सभी सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
  2. (2) वे सभी लोग जो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं वे सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थी हैं।
  3. (3) सभी सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं।
  4. (4) जो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) वे सभी लोग जो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं वे सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थी हैं।
व्याख्या: कथन a कहता है कि सबसे बेहतर अभ्यर्थी के अलावा कोई पास नहीं हो सकता।
यानी जो भी पास हुआ, वह सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थी है, यही (2) है।
बाकी विकल्प कथनों से निश्चित रूप से नहीं निकलते ('कुछ' को 'सभी' नहीं माना जा सकता)।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.100 संख्या श्रेणी
श्रेणी 18, 30, 48, 72, 96, x में लुप्त संख्या 'x' क्या है?
  1. (1) 96
  2. (2) 106
  3. (3) 115
  4. (4) 120
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) 96
व्याख्या: RPSC की final key के अनुसार x = 96, यानी विकल्प (1)।
ध्यान दें: मूल प्रश्न-पत्र में भी श्रेणी 18, 30, 48, 72, 96, x ही छपी है। अंतर 12, 18, 24, 24 हैं, इसलिए कोई साफ़ नियम नहीं बनता।
लगता है प्रश्न में त्रुटि है, पर key ने 96 को ही सही माना है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.101 आयु – वर्ग और घन
पिछले वर्ष ईना की आयु किसी संख्या का वर्ग थी तथा आगामी वर्ष में किसी संख्या का घन होगी। तो उसे आगे आने वाले कम से कम और कितने वर्ष का इंतज़ार करना होगा कि उसकी आयु पुनः किसी संख्या का घन हो जाये?
  1. (1) 10 वर्ष
  2. (2) 20 वर्ष
  3. (3) 38 वर्ष
  4. (4) 42 वर्ष
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 38 वर्ष
व्याख्या: ऐसी आयु चाहिए जिसमें (आयु − 1) वर्ग हो और (आयु + 1) घन: 25 = 5² और 27 = 3³, तो अभी आयु 26 वर्ष।
अगला घन 4³ = 64 है।
64 − 26 = 38 वर्ष इंतज़ार करना होगा।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.102 संख्या पद्धति – पूर्ण वर्ग
'n' के सभी पूर्णांक मानों की संख्या जिनके लिये n² + 48 हमेशा पूर्ण वर्ग होगा, है :
  1. (1) 3
  2. (2) 6
  3. (3) 8
  4. (4) 12
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) 6
व्याख्या: n² + 48 = m² → (m − n)(m + n) = 48, दोनों factor सम (even) होने चाहिए।
जोड़े (2, 24), (4, 12), (6, 8) → n = 11, 4, 1
n ऋणात्मक भी हो सकता है: ±1, ±4, ±11 = कुल 6 मान।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.103 चित्र गणना – समचतुर्भुज
एक समान समबाहु त्रिभुजों के समूह के द्वारा निर्मित निम्न चित्र में समचतुर्भुजों की संख्या है :
RAS Pre प्रश्न 103 का चित्र
  1. (1) 15
  2. (2) 18
  3. (3) 21
  4. (4) 24
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (3) 21
व्याख्या: चित्र एक बड़ा त्रिभुज है जिसकी हर भुजा पर 4 छोटे त्रिभुज हैं (कुल 16 छोटे त्रिभुज)।
दो छोटे त्रिभुज जिस अंदरूनी रेखा को share करते हैं, उससे एक छोटा rhombus बनता है: ऐसी अंदरूनी रेखाएँ 18 हैं।
दो गुनी भुजा वाले बड़े rhombus 3 हैं (हर दिशा में 1)। कुल 18 + 3 = 21।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.104 समय और कार्य
x, y और z किसी कार्य खण्ड को क्रमश: 9, 18 और 24 दिनों में पूरा करते हैं। उन्होंने एक साथ मिलकर कार्य करना प्रारंभ किया, किंतु y और z ने कार्य पूर्ण होने से क्रमश: 3 और 2 दिन पूर्व कार्य करना छोड़ दिया। पूर्ण हुए कार्य में y के सापेक्ष z के योगदान का अनुपात क्या है?
  1. (1) 4 : 5
  2. (2) 3 : 2
  3. (3) 2 : 3
  4. (4) 1 : 1
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 1 : 1
व्याख्या: मान लें काम T दिन में पूरा हुआ: T/9 + (T − 3)/18 + (T − 2)/24 = 1
72 से गुणा करें: 8T + 4T − 12 + 3T − 6 = 72 → 15T = 90 → T = 6
y का काम = 3/18 = 1/6, z का काम = 4/24 = 1/6, अनुपात 1 : 1
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.105 बीजगणित – समान्तर माध्य
यदि a, b, c का समान्तर माध्य M/3 हो तथा 1/a + 1/b = −1/c तो a², b², c² का समान्तर माध्य है
  1. (1) M²/3
  2. (2) 3M²
  3. (3) 6M²
  4. (4) 9M²
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) M²/3
व्याख्या: माध्य M/3 है, तो a + b + c = M।
1/a + 1/b + 1/c = 0 → ab + bc + ca = 0
a² + b² + c² = (a + b + c)² − 2(ab + bc + ca) = M², इसलिए माध्य = M²/3
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.106 बैठक व्यवस्था
छ: व्यक्ति A, B, C, D, E तथा F एक टेबल के चारों तरफ बैठे हैं। A तथा B एक दूसरे के पास नहीं बैठते हैं। E तथा F एक दूसरे के आमने सामने हैं। C, F के तत्काल दायें बैठा है। यदि A, E तथा C के मध्य नहीं है तो D, F के आगे नहीं है। इनमें से कौन सा विन्यास (दक्षिणावर्त, घड़ी की सुई की दिशा में) ऊपर दी गई शर्तों के अनुरूप नहीं है?
  1. (1) DAEBCF
  2. (2) FADEBC
  3. (3) BDEACF
  4. (4) ACFDBE
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) DAEBCF
व्याख्या: चारों विकल्पों में E-F आमने-सामने हैं, A-B पास नहीं हैं और C, F के बगल में है।
DAEBCF में A, E और C के बीच नहीं बैठा, फिर भी D (पहला) और F (आखिरी) गोल table पर पास-पास हैं, यह आखिरी शर्त तोड़ता है।
ACFDBE में D, F के पास है, पर वहाँ A, E और C के बीच है, इसलिए वह सही है। उत्तर DAEBCF।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.107 अक्षर श्रेणी
निम्न अक्षरों के श्रेणी विन्यास में कुछ अक्षर अनुपस्थित हैं जिन्हें उसी क्रम में नीचे दिये गये विकल्पों में से एक में दिया गया है। सही विकल्प चुनिए :
adb _ ac _ dc _ cddcb _ dbc _ cbda
  1. (1) bccba
  2. (2) ccbba
  3. (3) cbbaa
  4. (4) bbcad
उत्तर और व्याख्या देखें
RPSC ने यह प्रश्न delete किया
व्याख्या: RPSC ने इस प्रश्न को final answer key में delete कर दिया था।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.108 कूट भाषा (Coding)
किसी निश्चित कूट भाषा में 'goolo yarn' का अर्थ है 'blue sky'; 'silko spadi' का अर्थ है 'bicycle race' तथा 'goolo silko' का अर्थ है 'blue bicycle'। किस शब्द का अर्थ 'race car' हो सकता है?
  1. (1) silko zwet
  2. (2) spadi silko
  3. (3) goolo breli
  4. (4) spadi volo
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) spadi volo
व्याख्या: goolo = blue (पहले और तीसरे में common), तो yarn = sky, silko = bicycle, spadi = race।
'race car' में spadi होना चाहिए और car के लिए कोई नया शब्द (silko नहीं)।
इसलिए 'spadi volo'।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.109 चित्र गणना – वर्ग
निम्न चित्र में कितने वर्ग हैं?
RAS Pre प्रश्न 109 का चित्र
  1. (1) 27
  2. (2) 25
  3. (3) 26
  4. (4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) 27
व्याख्या: चित्र में एक बड़ा वर्ग है, उसमें दो खड़ी और दो आड़ी पूरी रेखाएँ हैं, और बीच में एक छोटा वर्ग बना है।
सभी आकार के वर्ग (छोटे, बीच वाले और बड़े) ध्यान से गिनने पर कुल 27 वर्ग बनते हैं।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.110 वर्गमूल तुलना
निम्न में से कौन सा अधिकतम है?
√59 − √51, √37 − √29, √87 − √79 तथा √79 − √71
  1. (1) √37 − √29
  2. (2) √59 − √51
  3. (3) √87 − √79
  4. (4) √79 − √71
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (1) √37 − √29
व्याख्या: √a − √b = (a − b)/(√a + √b), और यहाँ हर जगह a − b = 8 है।
जिसमें (√a + √b) सबसे छोटा होगा, वही सबसे बड़ा होगा।
सबसे छोटी संख्याएँ 37 और 29 हैं, इसलिए √37 − √29 अधिकतम है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.111 पाई चार्ट – प्रतिशत
सन् 2008 में ₹ 24,000 मूल्य की एक मशीन के घटकों X, Y, Z के मूल्य पाई चित्र के रूप में दर्शाये गये हैं।
[पाई चित्र: X = 90°, Y = 120°, Z = शेष]
बाद के वर्ष में घटकों X, Y, Z के मूल्यों में क्रमश: 10%, 20% तथा 10% की वृद्धि होती है। तीनों घटकों के मूल्य वर्ष 2009 में क्रमश: थे :
RAS Pre प्रश्न 111 का चित्र
  1. (1) ₹ 6,600, ₹ 9,900, ₹ 10,700
  2. (2) ₹ 6,600, ₹ 9,600, ₹ 11,000
  3. (3) ₹ 6,500, ₹ 9,500, ₹ 11,200
  4. (4) ₹ 6,900, ₹ 9,600, ₹ 11,200
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) ₹ 6,600, ₹ 9,600, ₹ 11,000
व्याख्या: X = 90/360 × 24000 = 6000, Y = 120/360 × 24000 = 8000, Z = 150/360 × 24000 = 10000
2009 में: X = 6000 × 1.1 = 6600, Y = 8000 × 1.2 = 9600, Z = 10000 × 1.1 = 11000
इसलिए उत्तर ₹ 6,600, ₹ 9,600, ₹ 11,000
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.112 कथन और पूर्वधारणा
कथन : भारत में अधिकांश संस्थाओं ने परीक्षा की ऑन-लाइन पद्धति अपना ली है।
पूर्वधारणायें :
I. हो सकता है भारत के सभी भागों के परीक्षार्थी कम्प्यूटर में दक्ष हों।
II. परीक्षा की ऑन-लाइन पद्धति अधिक योग्य लोगों के चयन में मदद करती है।
निम्नलिखित में से कौन सही है?
  1. (1) केवल पूर्वधारणा I कथन में अन्तर्निहित है।
  2. (2) केवल पूर्वधारणा II कथन में अन्तर्निहित है।
  3. (3) या तो पूर्वधारणा I या पूर्वधारणा II कथन में अन्तर्निहित है।
  4. (4) दोनों पूर्वधारणायें I तथा II कथन में अन्तर्निहित हैं।
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) दोनों पूर्वधारणायें I तथा II कथन में अन्तर्निहित हैं।
व्याख्या: Online exam अपनाते समय संस्थाएँ यह मानकर चलती हैं कि हर जगह के परीक्षार्थी computer चला सकते हैं (I)।
और यह भी कि यह तरीका बेहतर / योग्य लोगों को चुनने में मदद करेगा (II), तभी इसे अपनाया गया।
इसलिए दोनों पूर्वधारणाएँ अन्तर्निहित हैं।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.113 कथन और कार्यवाही
कथन : भारतीय विश्वविद्यालयों से निकलने वाले स्नातक बड़ी संख्या में रोजगार योग्य नहीं हैं।
कार्यवाही :
I. विश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रम की विषय-वस्तु तय करने के लिये अधिक स्वायत्तता दी जानी चाहिये।
II. विश्वस्तरीय विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर बनाने के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
उपरोक्त कथन को सत्य मानकर तय कीजिए कि उपरोक्त कार्यवाहियों में से कौन कथन के अनुरूप अनुसरण करता है?
  1. (1) केवल कार्यवाही I
  2. (2) केवल कार्यवाही II
  3. (3) न तो कार्यवाही I और न ही कार्यवाही II
  4. (4) कार्यवाहियाँ I तथा II दोनों
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) कार्यवाहियाँ I तथा II दोनों
व्याख्या: समस्या है graduates का job के लायक न होना, यानी पढ़ाई की quality।
I: universities अपना syllabus industry की ज़रूरत के हिसाब से बना सकें, यह समस्या सुधारता है।
II: विश्वस्तरीय विदेशी universities से पढ़ाई का स्तर बढ़ेगा। इसलिए key के अनुसार दोनों कार्यवाहियाँ अनुसरण करती हैं।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.114 कूट भाषा (Coding)
यदि POTATO को 3 द्वारा संकुटित किया जाता है, तो MASK का कूट होगा :
  1. (1) 7
  2. (2) 4
  3. (3) 3
  4. (4) 0
उत्तर और व्याख्या देखें
RPSC ने यह प्रश्न delete किया
व्याख्या: RPSC ने इस प्रश्न को final answer key में delete कर दिया था।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.115 भिन्न युग्म
निम्नलिखित संख्या युग्मों में से तीन में समान संबंध है। भिन्न युग्म है :
  1. (1) 4, 63
  2. (2) 5, 137
  3. (3) 6, 715
  4. (4) 7, 815
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 7, 815
व्याख्या: नियम: दूसरी संख्या के अंकों का योग = 2 × पहली संख्या + 1
4 → 6+3 = 9 ✓, 5 → 1+3+7 = 11 ✓, 6 → 7+1+5 = 13 ✓
7 → 8+1+5 = 14, जबकि 15 होना चाहिए। इसलिए (7, 815) भिन्न है।
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.116 बहुभुज के कोण
एक सम बहुभुज के एक बहिष्कोण तथा एक अन्त:कोण का अनुपात 1 : 5 है। बहुभुज में भुजाओं की संख्या है :
  1. (1) 6
  2. (2) 8
  3. (3) 10
  4. (4) 12
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 12
व्याख्या: बहिष्कोण + अन्त:कोण = 180°, अनुपात 1 : 5 → बहिष्कोण = 180/6 = 30°
भुजाओं की संख्या = 360°/30° = 12
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.117 गणितीय संक्रियाएँ
यदि 23 × 5 = 26 तथा 13 × 8 = 19 हो, तो 39 × 7 =
  1. (1) 40
  2. (2) 42
  3. (3) 43
  4. (4) 44
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (4) 44
व्याख्या: नियम: a × b = a + b − 2
23 + 5 − 2 = 26, 13 + 8 − 2 = 19
39 + 7 − 2 = 44
RAS Pre 2013 Question Paper (Exam 2015) · Q.118 पाई चार्ट – प्रतिशत
निम्नलिखित पाई चार्ट एक परिवार के मासिक घरेलू बजट को दर्शाता है जिसमें
A = भोजन, B = यातायात, C = वस्त्र, D = मकान किराया, E = विविध खर्च, F = बचत
[पाई चार्ट: A 20%, B 15%, C 18%, D 20%, E 12%, F = शेष]
यदि परिवार की मासिक बचत ₹ 4,500 हो, तो मासिक आय है :
RAS Pre प्रश्न 118 का चित्र
  1. (1) ₹ 45,000
  2. (2) ₹ 30,000
  3. (3) ₹ 25,000
  4. (4) ₹ 20,000
उत्तर और व्याख्या देखें
✔ सही उत्तर: (2) ₹ 30,000
व्याख्या: बचत F = 100 − (20 + 15 + 18 + 20 + 12) = 15%
15% = ₹ 4,500 → 100% = 4500 × 100/15 = ₹ 30,000
Advertisement