BCA / B.Tech 6 min read

Android Architecture in Hindi

त्वरित सारांश और मुख्य बिंदु

  • • विषय फोकस: Android Programming notes in Hindi | एंड्राइड प्रोग्रामिंग नोट्स हिंदी में (BCA / B.Tech Syllabus)
  • • मुख्य विषय: Android Architecture in Hindi - General Topics
  • • अवलोकन: Android Architecture in Hindi | एंड्राइड आर्किटेक्चर हिंदी में :1. Linux Kernel Layer (लिनक्स कर्नेल परत) भूमिका:यह Android का सबसे निचला स्तर होता...
  • • मुख्य अवधारणाएं: Android architecture Hindi, Linux kernel HAL libraries runtime ART Hindi, Framework apps layer architecture,Android architecture, Linux kernel HAL libraries runtime ART, Framework apps layer architecture

Android Architecture in Hindi | एंड्राइड आर्किटेक्चर हिंदी में :


Android Architecture in Hindi


1. Linux Kernel Layer (लिनक्स कर्नेल परत)

 भूमिका:
  • यह Android का सबसे निचला स्तर होता है।
  • Android का पूरा सिस्टम इसी के ऊपर आधारित होता है।
  • यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच इंटरफेस की तरह कार्य करता है।
 मुख्य कार्य:
  • ड्राइवर सपोर्ट: जैसे कि कैमरा, कीबोर्ड, डिस्प्ले, ब्लूटूथ, वाई-फाई आदि हार्डवेयर को नियंत्रित करने वाले ड्राइवर यहीं होते हैं।
  • प्रोसेस मैनेजमेंट: मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करता है।
  • मैमोरी मैनेजमेंट: मेमोरी का कुशल प्रबंधन करता है।
  • पावर मैनेजमेंट: बैटरी के उपयोग को नियंत्रित करता है।
  • सेक्योरिटी: प्रोग्राम्स को एक-दूसरे से अलग रखता है (sandboxing)।
2. Hardware Abstraction Layer (HAL - हार्डवेयर एब्स्ट्रैक्शन लेयर)

 भूमिका:

  • HAL, हार्डवेयर और उच्च स्तरीय Android APIs के बीच पुल (Bridge) का काम करता है।
  • यह हार्डवेयर की विशेषताओं को API के ज़रिए उपलब्ध कराता है।
 उदाहरण:

  • कैमरा को उपयोग करने के लिए Camera HAL।
  • ऑडियो से संबंधित कामों के लिए Audio HAL।
  • सेंसर, GPS, Bluetooth आदि के लिए अलग-अलग HAL Modules होते हैं।
3. Android Runtime (ART) and Native Libraries (एंड्रॉइड रनटाइम और नेटिव लाइब्रेरी)

3.1 Android Runtime (ART):

  • यह Android OS का वह भाग है जो ऐप्स को रन करता है।
  • Android 5.0 (Lollipop) से Dalvik की जगह ART (Android Runtime) ने ले ली।
 विशेषताएँ:

  • Ahead-of-Time (AOT) Compilation: कोड को पहले से कंपाइल कर देता है जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
  • Garbage Collection: उपयोग न होने वाले मेमोरी को अपने-आप साफ करता है।
3.2 Native Libraries:

  • यह C/C++ में लिखी गई विशेष लाइब्रेरीज़ होती हैं जिनका उपयोग ऐप्स की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए होता है।
 प्रमुख लाइब्रेरीज़:

  • WebKit: ब्राउज़िंग से संबंधित कार्यों के लिए।
  • SQLite: डेटा स्टोरेज (डाटाबेस) के लिए।
  • Media Framework: वीडियो, ऑडियो को प्रोसेस करने के लिए।
  • OpenGL ES: 2D/3D ग्राफिक्स के लिए।
4. Application Framework (एप्लिकेशन फ्रेमवर्क)

 भूमिका:

  • यह डेवलपर्स को एंड्रॉइड एप्लिकेशन बनाने के लिए आवश्यक टूल्स और APIs प्रदान करता है।
  • यह उपयोगकर्ता और सिस्टम के बीच इंटरफेस उपलब्ध कराता है।
 मुख्य घटक:

  • Activity Manager: एप्लिकेशन के Lifecycle को नियंत्रित करता है।
  • Content Providers: ऐप्स के बीच डेटा शेयरिंग के लिए।
  • Resource Manager: बाहरी संसाधनों (images, strings आदि) को मैनेज करता है।
  • Location Manager: GPS लोकेशन से संबंधित सुविधाएं देता है।
  • Notification Manager: नोटिफिकेशन को प्रदर्शित करने के लिए।
5. Applications (एप्लिकेशन परत)

 भूमिका:

  • यह Architecture का सबसे ऊपरी स्तर होता है।
  • इसमें वो सारी एप्लिकेशन होती हैं जो उपयोगकर्ता इस्तेमाल करता है।
 उदाहरण:

  • Default Apps: Dialer, SMS, Contacts, Browser आदि।
  • Third-Party Apps: WhatsApp, Instagram, Facebook, आदि।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Android Architecture in Hindi | एंड्राइड आर्किटेक्चर हिंदी में :1.
Android Programming notes in Hindi | एंड्राइड प्रोग्रामिंग नोट्स हिंदी में के पाठ्यक्रम में Android Architecture in Hindi एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह मुख्य सिद्धांतों, परीक्षा प्रश्नों और सूत्रों को समझने के लिए अत्यधिक आवश्यक है।
हाँ, NotesMedia पर आपको Android Architecture in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, हल किए गए उदाहरण और नोट्स बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। अधिक अभ्यास के लिए आप हमारा ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।