BCA / B.Tech 8 min read

History Android OS & Versions Hindi

History of Android OS in Hindi | Android OS का इतिहास :


  • कोई भी मोबाइल निर्माता (जैसे Samsung, Xiaomi, Vivo) Android OS को अपने अनुसार कस्टमाइज़ कर सकता है।
  • इसका मुख्य कोड बेस AOSP (Android Open Source Project) के तहत मुफ्त उपलब्ध है।
  • Android OS की कहानी एक छोटे से startup से शुरू होकर दुनिया के सबसे प्रभावशाली मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म बनने तक की है।
  • ओपन-सोर्स, फ्लेक्सिबल डिजाइन, विशाल डेवलपर कम्युनिटी और Google का समर्थन इसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह हैं।
  • आज Android दुनिया का सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • यह स्मार्टफोन्स के अलावा टीवी (Android TV), कारें (Android Auto), घड़ियाँ (Wear OS), और IoT डिवाइसेज़ में भी इस्तेमाल होता है।
  • लगभग 75% से अधिक स्मार्टफोन Android OS पर चल रहे हैं।
Android क्या है?

Android एक ओपन-सोर्स मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे विशेष रूप से स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह Linux Kernel पर आधारित है और मुख्य रूप से Google द्वारा विकसित किया गया है।

Android Inc. की स्थापना और उद्देश्य :

स्थापना : Android Inc. की स्थापना October 2003 में की गई थी।

इसके चार सह-संस्थापक (Founders) थे:

  • Andy Rubin
  • Rich Miner
  • Nick Sears
  • Chris White
 मूल उद्देश्य:

  • शुरुआत में Android को डिजिटल कैमरों के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा था।
  • लेकिन बाद में इसे मोबाइल फोनों के लिए प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया।
Google द्वारा अधिग्रहण (Acquisition by Google)

  • Google ने जुलाई 2005 में Android Inc. को खरीद लिया।
  • Andy Rubin और उनकी टीम Google में शामिल हो गई।
  • इसके बाद Android को एक ओपन-सोर्स और शक्तिशाली मोबाइल OS के रूप में विकसित किया जाने लगा।
Android का विकास (Development Phase)

  • Google ने Android को Linux Kernel पर आधारित बनाया।
  • इसमें developers के लिए ओपन-सोर्स टूल्स दिए गए जैसे:
SDK (Software Development Kit)

  • Emulator
  • Debugger
  • APIs
Android की घोषणा और पहला डिवाइस

  • 5 नवंबर 2007 को Google ने कई कंपनियों के साथ मिलकर Open Handset Alliance (OHA) की स्थापना की।
  • इसका उद्देश्य एक ओपन और फ्री मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रदान करना था।
पहला Android डिवाइस:

  • पहला Android आधारित मोबाइल था: HTC Dream (T-Mobile G1)
  • इसे सितंबर 2008 में लॉन्च किया गया था।
  • इसमें Android Version 1.0 था।
Android Versions in Hindi 

  • Android के वर्जन को A-Z अक्षरों के अनुसार मीठे पकवान (Desserts) के नाम पर रखा जाता था।
  • यह परंपरा Android 1.5 Cupcake से शुरू हुई और Android 9 Pie तक चली।
History Android OS & Versions Hindi

Android 10 से बदलाव :

Android 10 (2019) से Google ने डेसर्ट नामों की परंपरा को बंद कर दिया और वर्जन को नंबर के रूप में जारी किया।

वर्जन                      लॉन्च वर्ष                       मुख्य बदलाव

Android 10   2019 Gesture navigation, Dark Mode
Android 11   2020 Chat bubbles, Privacy updates
Android 12   2021 Material You design
Android 13   2022 Theming, Permissions update
Android 14   2023 Accessibility features
Android 15   2024 (नवीनतम, AI और battery improvements)