BCA / B.Tech 5 min read

Diffrence Beetween POP & OOP in Hindi

त्वरित सारांश और मुख्य बिंदु

  • • विषय फोकस: C++ Notes in Hindi | CPP नोट्स हिंदी में (BCA / B.Tech Syllabus)
  • • मुख्य विषय: Diffrence Beetween POP & OOP in Hindi - General Topics
  • • अवलोकन: Diffrence Beetween Procedure-Oriented Programming vs Object-Oriented Programming in C++ in Hindi | C++ में  प्रक्रियात्मक प्रोग्रामिंग और वस्तुनिष्...
  • • मुख्य अवधारणाएं: POP OOP difference, Procedural object oriented Hindi, Advantages examples POP OOP,POP OOP difference, Procedural object oriented, Advantages examples POP OOP

Diffrence Beetween Procedure-Oriented Programming vs Object-Oriented Programming in C++ in Hindi | C++ में  प्रक्रियात्मक प्रोग्रामिंग और वस्तुनिष्ठ प्रोग्रामिंग हिंदी में :


POP और OOP प्रोग्रामिंग की दो प्रमुख विधियां हैं। OOP में डेटा की सुरक्षा, पुन: उपयोग, और विस्तार की अधिक सुविधा होती है, जबकि POP में सादगी होती है।

1. प्रोग्राम का विभाजन :

  • POP: प्रोग्राम को छोटे-छोटे हिस्सों (Functions) में विभाजित किया जाता है।
  • OOP: प्रोग्राम को Objects में विभाजित किया जाता है, जो डेटा और फंक्शन का संयोजन होते हैं।
2. एप्रोच (Approach) :

  • POP: यह Top-Down एप्रोच का अनुसरण करता है।
  • OOP: यह Bottom-Up एप्रोच का अनुसरण करता है।
3. डेटा सुरक्षा (Data Hiding) :

  • POP: डेटा छिपाने की सुविधा नहीं होती, जिससे सुरक्षा कम होती है।
  • OOP: डेटा छिपाने (Data Hiding) की सुविधा होती है, जिससे सुरक्षा अधिक होती है।
4. एक्सेस स्पेसिफायर (Access Specifiers) :

  • POP: इसमें Access Specifiers नहीं होते।
  • OOP: इसमें Access Specifiers होते हैं, जैसे कि Public, Private, Protected।
5. प्रोग्राम विस्तार :

  • POP: नए डेटा या फंक्शन जोड़ने पर प्रोग्राम को संशोधित करना पड़ता है।
  • OOP: बिना प्रोग्राम संशोधित किए नए डेटा और फंक्शन जोड़े जा सकते हैं।
6. प्रोग्राम का आकार :

  • POP: बड़े प्रोग्रामों को मैनेज करना मुश्किल होता है।
  • OOP: बड़े प्रोग्रामों को आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
7. एब्स्ट्रैक्शन (Abstraction) :

  • POP: इसमें Procedure Abstraction का उपयोग होता है।
  • OOP: इसमें Data Abstraction का उपयोग होता है।
8. ओवरलोडिंग (Overloading) :

  • POP: इसमें ओवरलोडिंग की सुविधा नहीं होती।
  • OOP: इसमें Function Overloading और Operator Overloading संभव है।
9. डेटा का स्थानांतरण :

  • POP: डेटा को फंक्शन से फंक्शन में भेजा जा सकता है।
  • OOP: डेटा Private होता है और सीधे फंक्शन से साझा नहीं किया जा सकता।
10. इनहेरिटेंस (Inheritance) :

  • POP: इसमें Inheritance की सुविधा नहीं होती।
  • OOP: इसमें Inheritance का कांसेप्ट होता है, जिससे एक क्लास दूसरी क्लास की विशेषताओं को अपना सकती है।
11. उदाहरण (Examples) :

  • POP: C, Visual Basic, Fortran, Pascal।
  • OOP: C++, Java, .NET आदि।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Diffrence Beetween Procedure-Oriented Programming vs Object-Oriented Programming in C++ in Hindi | C++ में  प्रक्रियात्मक प्रोग्रामिंग और वस्तुनिष्ठ प्रोग्रामिंग हिंदी में :POP और OOP प्रोग्रामिंग की दो प्रमुख विधियां हैं।
C++ Notes in Hindi | CPP नोट्स हिंदी में के पाठ्यक्रम में Diffrence Beetween POP & OOP in Hindi एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह मुख्य सिद्धांतों, परीक्षा प्रश्नों और सूत्रों को समझने के लिए अत्यधिक आवश्यक है।
हाँ, NotesMedia पर आपको Diffrence Beetween POP & OOP in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, हल किए गए उदाहरण और नोट्स बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। अधिक अभ्यास के लिए आप हमारा ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।